{"_id":"640f7a2568ce1e40d704ea14","slug":"the-network-of-synthetic-drugs-spreading-in-noida-noida-news-c-1-gnd1002-342228-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पंजाब, गोरखपुर समेत यूपी के अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ सिंथेटिक ड्रग्स का नोएडा में फैल रहा जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पंजाब, गोरखपुर समेत यूपी के अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ सिंथेटिक ड्रग्स का नोएडा में फैल रहा जाल
विज्ञापन
सिंथेटिक ड्रग्स का नोएडा में फैल रहा जाल
- फार्म हाउस की पार्टी से लेकर पब- बार में है मांग, एक साल से चल रहा था नोएडा में यह रैकेट
- गार्डन गैलेरिया के पब बार में ड्रग्स सप्लाई की पहले भी मिल चुका है इनपुट
सुशांत समदर्शी
नोएडा। सिंथेटिक ड्रग्स का जाल नोएडा समेत एनसीआर के अन्य शहरों में फैलता जा रहा है। नोएडा पुलिस ने जिस अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का खुलासा किया है, वह नोएडा में एक साल से चल रहा था। रैकेट के पर्दाफाश होने पर पता चला है कि इस सिंथेटिक ड्रग्स की डिमांड नोएडा में थी और इसके खरीदार भी थे। पब और बार की पार्टियों से लेकर फार्म हाउस की पूल व रेव पार्टी में इस ड्रग्स का इस्तेमाल हो रहा था। कुछ महीने पहले ही नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल के पब बार में ड्रग्स सप्लाई का इनपुट मिला था और केंद्रीय एजेंसियों ने इसकी जांच भी की थी।
पुलिस की जांच में यह पता चला कि हेरोइन, अफीम और कोकेन जैसे नशीले ड्रग्स को सिंथेटिक ने पीछे छोड़ दिया है और छोटी प्राइवेट पार्टी या रेव पार्टी में हाई प्रोफाइल तबके के बीच सिंथेटिक ड्रग्स की डिमांड बढ़ रही है। सिंथेटिक ड्रग्स ने पिछले दो सालों में दिल्ली एनसीआर में अपनी जगह बनाई है और विशेष तबके में खासा लोकप्रिय है। नोएडा पुलिस इस रैकेट के खुलासे के बाद कई एजेंसियों व नारकोटिक्स सेल के अधिकारियों के संपर्क में है। नारकोटिक्स से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि सिंथेटिक ड्रग्स की आसान सप्लाई होने व उत्तेजना और नशा बढ़ाने के कारण अधिक डिमांड है। इसके साथ ही कोकीन आदि से कीमत भी कम है। यह बात भी सामने आई है कि अधिकतर सिंथेटिक ड्रग्स म्यनमार, वियतनाम, अफगानिस्तान से लेकर आसपास के देशों में तैयार की जाती है। इस कारण सप्लाई आसान है और ग्राहक तक पहुंचने में बहुत अधिक कीमत नहीं बढ़ती है।
सिंथेटिक ड्रग्स का एनसीआर से पंजाब कनेक्शन
कुछ महीने पहले आगरा में पकड़े गए ड्रग्स के आरोपियों ने भी चौंकाने वाला खुलासा किया था। इसमें बताया गया था कि पश्चिमी यूपी के जिलों मसलन नोएडा, आगरा, गाजियाबाद, मेरठ के अलावा एनसीआर से लेकर पंजाब में सिथेंटिक ड्रग्स का कारोबार अपनी जड़े जमा रहा है। सिंथेटिक ड्रग्स सस्ती और आसानी से छिपाकर ले जाई जा सकती है।
विज्ञापन
डेढ़ साल पहले था बॉडी बिल्डर, ड्रग्स ने खोखला कर दिया शरीर
पुलिस ने मामूरा के अभिषेक चौहान को गिरफ्तार किया है। डेढ़ दो साल पहले की फोटो में बॉडी बिल्डर दिख रहा था। उसका अच्छा-खासा शरीर था। सिक्स पैक थे। लेकिन ड्रग्स के सेवन से उसका शरीर खराब हो गया। अब वह सही से चल भी नहीं पाता। इसके साथ ही उसका व्यवहार भी पूरा बदल गया है।
जांच एजेंसियों के रडार पर हैं 300 से ज्यादा पब और बार
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में छोटे बड़े मिलाकर करीब 300 से अधिक पब और बार हैं। कुछ महीने पहले शराब व डांस के कॉकटेल के बीच ड्रग्स सेवन करने के इनपुट कुछ पब और बार में मिले थे। इसमें गार्डेन गैलेरिया बार में कुछ केंद्रीय एजेंसियों की तरफ से जांच भी हुई थी। बताया जाता है कि वहां सिंथेटिक ड्रग्स होने की ही सूचना थी।
ड्रग्स रैकेट में गिरफ्तार आरोपी लेने वाला था होटल की फ्रेंचाइजी
ड्रग्स रैकेट में गिरफ्तार अभिषेक चौहान पिछले एक साल से ड्रग्स बेचकर पैसे की कमाई कर रहा था। पुलिस पूछताछ में बताया कि वह निरूलास होटल की फ्रेंचाइजी लेने का प्रयास कर रहा था और नोएडा समेत एनसीआर के कई शहरों में इसके लिए उसकी तलाश जारी थी। इस मामले में कई लोगों से उसकी बातचीत चल रही थी तभी किस जगह से रैकेट का पर्दाफाश हो गया और आरोपी गिरफ्तार हो गया।