{"_id":"618ff4be81826851c65086f1","slug":"the-miscreants-shot-the-security-guard-mewat-news-noi61564137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड को मारी गोली
विज्ञापन
The miscreants shot the security guard
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। खंड के गांव बीवां स्थित संधु फार्म हाउस पर शुक्रवार देर रात को अज्ञात बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड शेर मोहम्मद की जांघ में गोली मार दी। गोली लगने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने घायल गार्ड शेर मोहम्मद को आकर संभाला। ग्रामीणों की भीड़ आने पर लोगों ने 112 टोल फ्री नंबर पर फोन किया। इसके दस मिनट बाद पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को संभालते हुए घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां पर पीड़ित का उपचार चल रहा है। पीड़ित के साथ नल्हड़ मेडिकल कॉलेज पहुंचे मौजमदीन व मजीद ने बताया कि शेर मोहम्मद 2008 से संधु फार्म हाउस पर सुरक्षा गार्ड है। इससे पूर्व कभी इस तरह की वारदात नहीं हुई, लेकिन रात की घटना ने उनको सोचने पर मजबूर कर दिया है। इससे पूर्व गांव के साथ आसपास भी किसी ने इस तरह की कोई वारदात नहीं की। अभी बदमाशों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। इस मामले के जांच अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि पीड़ित ने अभी इस बारे में पुलिस को शिकायत नहीं दी है अगर शिकायत आती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आरोपियों ने काट दी थी बिजली
शेर मोहम्मद को गोली मारने से पूर्व अज्ञात बदमाशों ने फार्म हाउस के साथ गांव की बिजली काट दी थी। इसके काफी समय बाद वह रात को गार्ड के कमरे से पेशाब करने के लिए बहार आया। इसी दौरान जांघ में सीधे गोली मार दी।
आज होनी है बेटियों की शादी ऱ्
शेर मोहम्मद ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। रविवार को उनकी दो बेटियों की शादी होने वाली है। वह ड्यूटी के बाद घर जाकर अपनी बेटियों की शादियों की तैयारी में लगे थे। लेकिन, उनकी खुशियों को एकदम से विराम लग गया। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की।