{"_id":"68f265e302d09123610e769f","slug":"the-minister-sought-suggestions-from-mlas-to-get-rid-of-traffic-jams-noida-news-c-340-1-del1011-108934-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जाम से निजात के लिए मंत्री ने विधायकों से मांगे सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जाम से निजात के लिए मंत्री ने विधायकों से मांगे सुझाव
विज्ञापन
15 दिन में भेजनी होगी भीड़भाड़ वाले इलाकों और जरूरी परियोजनाओं की सूची
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने अगले वित्त वर्ष की योजना बनानी शुरू कर दी है। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने सभी विधायकों और ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर राजधानी के भीड़ वाले इलाकों की पहचान करने और 15 दिनों के भीतर प्राथमिकता वाली परियोजनाओं की सूची भेजने को कहा है।
विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, अब तक तीन प्रमुख प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। सामाजिक कल्याण मंत्री रवींद्र इंद्राज ने हाल ही में प्रवेश वर्मा को पत्र लिखकर मंगोलपुरी में नया फ्लाईओवर बनाने का सुझाव दिया है ताकि रोहिणी, पीतमपुरा और नांगलोई से आने-जाने वाले वाहनों की भीड़ को कम किया जा सके। यह इलाका उत्तर-पश्चिम दिल्ली के प्रमुख ट्रैफिक बॉटलनेक में से एक माना जाता है जहां व्यस्त समय में जाम आम बात है। इसके अलावा छतरपुर क्षेत्र में भी दो प्रमुख एलिवेटेड रोड परियोजनाओं के प्रस्ताव आए हैं। इनमें एक परियोजना मुख्य छतरपुर रोड से एसएसएन मार्ग तक यातायात सुचारू करने के लिए और दूसरी छतरपुर की 100 फुट रोड को इग्नू गेट से जोड़ने के लिए सुझाई गई है। यह सड़क कुतुब मीनार और गुरुग्राम की ओर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक व तेज मार्ग उपलब्ध कराएगी।
अधिकारियों के अनुसार, इन प्री-बजट कंसल्टेशन से विभाग को यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि कौन-सी परियोजनाएं तकनीकी रूप से व्यवहार्य हैं और किन अधूरी या अटकी योजनाओं को मामूली संशोधन के बाद फिर से शुरू किया जा सकता है। मंत्री प्रवेश वर्मा की ओर से भेजे गए पत्र में सड़कों की मरम्मत, जल निकासी सुधार, नए अंडरपास, स्कूल और अस्पतालों के निर्माण से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी गई है। पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने बताया कि प्रस्तावों को विभागीय स्वीकृति के बाद उनके लिए वित्तीय अनुमान तैयार किया जाएगा। इंजीनियरों और योजनाकारों की टीम इन प्रस्तावों की व्यवहार्यता, भूमि उपलब्धता और बजटीय प्रभावों का मूल्यांकन करेगी। यह कवायद इस बात को सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है कि विभाग की वार्षिक योजना शहर की वास्तविक जरूरतों और दीर्घकालिक बुनियादी ढांचा लक्ष्यों के अनुरूप हो।