फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The main roads of the city were jammed due to the increasing crowd.

Noida News: भीड़ बढ़ने से शहर के मुख्य मार्गों पर लगा जाम

Mon, 20 Oct 2025 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
The main roads of the city were jammed due to the increasing crowd.
शहर के कुड़वार नाका तिराहे पर जाम में फंसे लोग। - फोटो : शहर के कुड़वार नाका तिराहे पर जाम में फंसे लोग।
सुल्तानपुर। छोटी दीपावली पर रविवार को खरीदारी करने वालों की भीड़ सड़क पर निकली तो ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई। नो एंट्री में भी चार व तीन पहिया वाहनों की आवाजाही से मुख्य मार्गों पर दिन भर जाम की समस्या बनी रही। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। शहर के चौक, मेडिकल कॉलेज तिराहा, बस स्टेशन, गोलाघाट, तिकोनिया पार्क, डाकखाना चौराहा, शाहगंज चौराहा, बाधमंडी सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर जाम लगा। ट्रैफिक पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रैफिक इंस्पेक्टर राम निरंजन ने बताया कि भीड़ बढ़ने से अव्यवस्था हुई।
विज्ञापन

-------
हाईवे पर डायवर्जन से एक घंटे तक जाम से जूझे
सुल्तानपुर। अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए कूरेभार चौराहे से अयोध्या मार्ग पर रविवार को दूसरे दिन भी भारी वाहनों के रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू रही। इससे भारी वाहनों को कूरेभार के मुजेश गांव के पास से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से रवाना किया गया। मुजेश गांव के पास दोपहर करीब 12 बजे से एक घंटे तक लोगों को जाम की समस्या झेलनी पड़ी। कूरेभार थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य चौराहे पर अयोध्या जाने के लिए पहुंचे भारी वाहनों को मुजेश के निकट से गुुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से रवाना किया गया। डायवर्जन की व्यवस्था सोमवार को अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम के संपन्न होने तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed