{"_id":"69065aeb8d3345b70409b497","slug":"the-machine-will-make-3000-rotis-and-6000-puris-every-hour-na-news-c-246-1-sknl1022-146215-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मशीन से हर घंटे में बनेंगी 3000 रोटियां व 6000 पूड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मशीन से हर घंटे में बनेंगी 3000 रोटियां व 6000 पूड़ियां
Sun, 02 Nov 2025 12:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
भंडारे में मशीन से पूड़ियां बनाते सेवादार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कपालमोचन मेले में बाबा बंसी वाले का भंडारा आकर्षण का केंद्र रहता है, जो मेला क्षेत्र के शुरुआत में गत 13 वर्षों से क्षत्रिय धर्मशाला में लग रहा है। श्री बाबा बंसीवाले अन्नपूर्णा समिति हरिद्वार की ओर से इस बार रोटी के साथ पूरी बनाने की मशीन भी मंगाई गई है। इन मशीनों से हर घंटे में करीब 3000 रोटियां और 6000 पूरियां बनाई जा सकेंगी।
मेले के पहले दिन से भंडारा भी शुरू हो गया, जो मेले के आखिरी दिन यानी पांच नवंबर तक दिन-रात चलेगा। भंडारे में हर दिन हजारों श्रद्धालु भोजन करेंगे, इसलिए इसे तैयार करने के लिए हरियाणा व यूपी के विभिन्न जिलों से 40 हलवाई बुलाए गए हैं। साथ में 60 सेवादार भी रहेंगे।
श्री बाबा बंसी वाले अन्नपूर्णा समिति हरिद्वार के कानूनी सलाहकार विनेश गर्ग ने बताया कि भंडारे में दाल, कढ़ी, सब्जी, चावल, पूरी, रोटी, चाय, हलवा सहित बेसन की बर्फी व अन्य मिठाइयां तैयार होंगी। इसके लिए धर्मशाला में सेवादारों ने दर्जनों कढ़ाए, पतीले व बर्तनों सहित क्विंटलों राशन व ईंधन के रूप में लकड़ी, एलपीजी सिलेंडर, डीजल भट्टी लगा दिए थे। इससे मेले के पहले ही दिन से भंडारा शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
भंडारे में हर दिन हजारों श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था में रोज क्विंटलों में बेसन, चावल, आटा, दूध, सूजी, घी, रिफाइंड, आलू, दाल, छोले व अन्य राशन लगेगा। पांच दिन के मेले में हर दिन सुबह सात से नौ बजे तक चाय व ब्रेड पकौड़े और सुबह नौ से रात ग्यारह बजे तक कड़ी चावल, दाल-चावल, पूरी-छोले, पूरी आलू, मिक्स सब्जी, रोटी का प्रसाद रहेगा। इसके अलावा बेसन की बर्फी सहित गुलाब जामुन व अन्य मिष्ठान की भी व्यवस्था की जाएगी। साथ ही चाट, टिक्की, जलजीरा भी रहेंगे। अगर कोई श्रद्धालु रात ग्यारह बजे के बाद भी आता है तो उसके लिए भी भोजन की व्यवस्था रहेगी।