फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The lover shot his girlfriend in the chest and killed her.

Noida News: प्रेमी ने प्रेमिका के सीने में गोली मारकर की हत्या

Sat, 29 Nov 2025 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The lover shot his girlfriend in the chest and killed her.
- फेज92 क्षेत्र के याकूबपुर गांव में हुई वारदात, दोनों घरेलू सहायिका के रूप में अलग-अलग करते थे काम
विज्ञापन


माय सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कोतवाली फेज-2 क्षेत्र में याकूबपुर गांव निवासी सोनू (25) को उसके प्रेमी ने शुक्रवार देर रात गोली मार दी। युवती की मौत हो गई। आरोपी कृष्ण मौके से भाग गया। युवक युवती दोनों घरेलू सहायिका के रूप में काम करते थे। कोतवाली फेज-2 पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।


मूल रूप से बिहार निवासी कृष्ण याकूबपुर गांव में रहता है। गांव निवासी सोनू से उसका प्रेम संबंध था। शुक्रवार देर रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के बाद कृष्ण ने सोनू के सीने में गोली मार दी। घायल युवती को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद से कृष्ण भाग गया। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने सोनू के घर वालों को वारदात की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed