फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The lawyer was shot and the hawker was stabbed to death

वकील को गोली और ठेली लगाने वाले की चाकू घोंपकर हत्या

Tue, 26 Oct 2021 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
The lawyer was shot and the hawker was stabbed to death
वकील निशांत की फाईल फोटो। अमर उजाला
नोएडा। शहर का फेज टू इलाका सोमवार रात को डबल मर्डर से दहल गया। इलाबांस गांव में जिला कोर्ट के वकील की घर के बाहर दो गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, नयागांव में खाना खाने आए दो लोगों ने पैसे के विवाद में ठेली संचालक की चाकू से कई वारकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली फेज टू पुलिस के अनुसार, इलाबांस गांव निवासी निशांत तिलवान (30) सूरजपुर जिला न्यायालय में चार साल से प्रैक्टिस कर रहे थे। सोमवार को वह किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। घर लौटते ही बदमाशों ने उन्हें पेट और पीठ में गोली मार दी। वह घर के बाहर ही गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक व संपत्ति विवाद का पता चला है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, नयागांव में सुरेश चौहान की ठेली पर दो लोग खाना खा रहे थे। इसी बीच खाने के पैसे को लेकर उनका सुरेश से विवाद हो गया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने चाकू व नुकीली वस्तु से सुरेश पर कई वार कर दिए। सुरेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। आरोपियों पश्चिम बंगाल निवासी दिलीप कुमार वर्मन और गया, बिहार निवासी संजीत कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस छुपाती रही दूसरी हत्या
एक ही रात में दो हत्याएं होने के बाद कोतवाली फेज टू पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठने लगे हैं। वकील की गोली मारकर हत्या की घटना के बाद पुलिस चाकू से गोदकर हत्या की घटना को छिपाती रही। थानाध्यक्ष से लेकर अन्य अधिकारी भी दूसरी हत्या पर चुप्पी साधे रहे। जब मीडिया तक जानकारी पहुंची तो पुलिस चुप्पी तोड़ी।
गश्त नहीं होने का लगा आरोप
थाना क्षेत्र में रहने वाले लोगों का आरोप है कि कोतवाली फेज टू पुलिस न तो सही तरीके से गश्त करती है न ही थाने में शिकायतें सुनती है। रात होते ही नयागांव, इलाबांस, ककराला आदि क्षेत्र में शराब पीने वालों से लेकर असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं। नयागांव में हुई घटना भी इसी अराजकता का परिणाम है। बताया जा रहा है कि ठेली संचालक को चाकू गोदने वाले बदमाश भी शराब के नशे में थे।
हिंडन घाट पर अंतिम संस्कार
वकील निशांत का अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर को हिंडन घाट पर हुआ। इस दौरान परिजनों के अलावा कई वकील भी मौजूद थे। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी ने बताया कि घटना बहुत दुखद है। इसमें शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का पुलिस ने आश्वासन दिया है। निशांत के दो बच्चे हैं।

दोनों घटनाओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वकील की हत्या के मामले में सुराग हाथ लगे हैं, जबकि ठेली संचालक की हत्या के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। - हरीश चंदर, डीसीपी, नोएडा सेंट्रल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed