Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The law and order situation in the district is under threat due to the spate of incidents.

Noida News: ताबड़तोड़ वारदात से जिले में कानून व्यवस्था पर उठ रहे साल

Sun, 05 Oct 2025 12:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 05 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The law and order situation in the district is under threat due to the spate of incidents.
फोटो : 27: मंदीप (फाइल फोटो)
विज्ञापन

सोनीपत। एसएससी की तैयारी कर रहे 18 साल के मंदीप की हत्या की वारदात से हर कोई स्तब्ध है। 18 साल के छात्र का जिस तरह सरेआम कत्ल किया गया है उससे लगता है कि आरोपियों के अंदर पुलिस का कोई खौफ नहीं था। छात्र पर हमलावर चाकू व डंडे से वार करते रहे। जिसने भी वारदात के मंजर के देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए।
दूर-दूर तक पुलिस नजर नहीं आ रही थी। हालांकि, घटना के बाद अब आरोपियों की पहचान करने में पुलिस ने पूरा जोर लगा दिया है। चार टीमें आरोपियों की तलाश में लगाई गई हैं।
विज्ञापन

रोहतक के गांव रिठाल निवासी मंदीप तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसके सुनहरे भविष्य को लेकर परिजन ने जो सपने संजोया था वह एक झटके में चकनाचूर हो गया। बेटे की हत्या के बाद बदहवास हालत में सिविल लाइन थाना पहुंचे पिता सत्यनारायण रह-रह कर फफक पड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बेटा पढ़ाई में तेज था। इस वजह से परिवार को उम्मीद थी कि वह सरकारी नौकरी हासिल कर लेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उन्होंने बेटे को सोनीपत के गांव शहजादपुर में ब्याही बेटी के घर रहने के लिए भेज दिया था। तीन साल से मंदीप यहां पढ़ाई कर रहा था। इस बीच कभी किसी के साथ उसके विवाद की बात तक सामने नहीं आयी इसलिए उसकी किसी के साथ दुश्मनी हो सकती है इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
आखिर कहां से आए हमलावरों के पास हथियार
मंदीप की हत्या जिस अंदाज में हुई उससे लगता है कि उसके ऊपर प्रतिशोध की भावना से हमला किया गया। सारंग रोड पर स्थित संत शिरोमणि नामदेव पार्क के सामने मंदीप पहुंचा ही था कि हमलावर हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे और उस पर वार कर दिया। यहां सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि हमलावरों के पास इतने हथियार कहां से आए। दुस्साहसिक अपराधों के लिए बदनाम रहा सोनीपत क्या फिर उसी ट्रैक पर लौट आया है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।


दो माह से जारी है रक्तरंजित वारदातों का सिलसिला

दो माह से जिले में अपराधों का ग्राफ चरम पर पहुंच गया है। जिले में हर थाना क्षेत्र में हत्या की वारदातों ने साफ कर दिया कि अपराधियों के अंदर खाकी का कोई खौफ नहीं है


22 जून : सोनीपत के मोहल्ला गौतम नगर में प्लॉट में कुत्ता दफनाने के विवाद में युवक नसीब की चाकुओं से गोदकर हत्या
28 जुलाई : गोहना थाना क्षेत्र के खेड़ी दमकल गांव में सीआरपीएफ जवान कृष्ण की गोली मारकर हत्या।
30 सितंबर : गाड़ी खड़ी करने के विवाद में गांव ईशापुर खेड़ी निवासी पंकज की नृशंस हत्या।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed