फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The Jewar Premier League will kick off in Rabupura for the first time

Noida News: रबूपुरा में पहली बार होगा जेवर प्रीमियर लीग का आगाज

Wed, 30 Sep 2026 08:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
The Jewar Premier League will kick off in Rabupura for the first time
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुना सिटी। रबूपुरा में पहली बार जेवर प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता की शुरुआत चार अक्टूबर से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 26 अक्टूबर को खेला जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजक जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह हैं। लीग में जेवर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों की 12 टीमें हिस्सा लेंगी।



प्रतियोगिता की विजेता टीम को 2.51 लाख रुपये नकद और ट्रॉफी दी जाएगी। उपविजेता टीम को 1.21 लाख रुपये और ट्रॉफी, जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 71 हजार रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन




लीग में एसबीएन चार्जर्स मुतैना, विक्रांत मोटर्स मिर्जापुर, अभय सुपरकिंग्स नीलोनी, माही रॉयल चैलेंजर्स चौरोली, फॉर्चून वॉरियर्स माडलपुर, नमो स्ट्राइकर्स नगला भटौना, देव किंग्स नीलौनी, आरवी पैंथर्स हीरापुर, एसएस रॉयल क्लब जेवर, क्वांटम स्ट्राइकर्स नीमका और एमके इंडियंस नगला हुकम सिंह समेत 12 टीमें मैदान में उतरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




आयोजकों ने खिलाड़ियों के लिए व्यक्तिगत पुरस्कार भी रखे हैं। वहीं, दर्शकों को भी रोमांच से जोड़ने के लिए एक हाथ से कैच पकड़ने वाले दर्शक को मौके पर 100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed