{"_id":"62db0afafe1eb83bf76d664b","slug":"the-innocent-sobbed-and-the-three-minors-kept-beating-while-laughing-noida-news-noi6609466115","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम सिसकता रहा और तीन नाबालिग हंसते हुए पीटते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम सिसकता रहा और तीन नाबालिग हंसते हुए पीटते रहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी में तीन नाबालिगों ने मिलकर कक्षा छह के छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। तीनों ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल कर दिया। वीडियो में मासूम बालक बुरी तरह सिसकता नजर आ रहा है। जबकि तीनों नाबालिग हंसते हुए पिटाई करते दिख रहे हैं। इसी सोसाइटी में बच्चों की पिटाई की घटना पहले भी हुई थी। हालांकि इस बार वीडियो सामने आने के बाद निवासी आक्रोशित हैं। शुक्रवार को सोसाइटी निवासी एकत्रित होकर चेरी काउंटी पुलिस चौकी और बिसरख कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। मामले में तीनों नाबालिगों से पूछताछ की गई है। वहीं पीड़ित बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस और बाल कल्याण समिति मामले की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस का दावा है कि साइकिल छीनने को लेकर हुए विवाद में यह घटना हुई है।
बिसरख कोतवाली पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित कक्षा छह के छात्र की मां ने कहा है कि बृहस्पतिवार को सोसाइटी के एक ग्रुप पर एक वीडियो शेयर किया गया। जिसमें तीन नाबालिग उनके बेटे की पिटाई कर रहे थे। मारपीट करने वाले दो नाबालिग सोसाइटी में ही रहते हैं। जबकि एक दूसरी सोसाइटी में रहता है। पीड़ित छात्र के मामा ने बताया कि घटना तीन दिन पुरानी है। पीड़ित बच्चा सोसाइटी में नीचे गया था। इसी दौरान बैडमिंटन कोर्ट के पास उसे तीनों नाबालिग ने उसे पकड़ लिया और पहली मंजिल के खाली फ्लैट में ले गए। यहां इन्होंने बालक की पिटाई की और खुद हंसकर वीडियो बनाते रहे।
इतना डराया कि घटना के बाद सहम गया मासूम
पीड़ित के मामा ने बताया कि आरोपियों ने मासूम की पिटाई के साथ ही उसे डरा दिया। जिससे वह घर पर आकर शिकायत न कर सके। आरोपियों के डर से मासूम ने परिजनों को कुछ नहीं बताया। घटना के बाद से ही गुमसुम और डरा सहमा हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले की बात सामने आई।
विज्ञापन
कई बच्चों से कर चुके हैं मारपीट
पीड़ित परिजनों का आरोप है कि तीनों नाबालिग ने इससे पहले भी कई बार अलग अलग बच्चों की पिटाई की है। कुछ दिन पहले सोसाइटी के स्वीमिंग पूल के पास एक बच्चे कि पिटाई की गई थी। जिसमें पीड़ित को चोट भी लगी थी। निवासियों का कहना है कि तीनों नाबालिग सोसाइटी में खेल रहे बच्चों को रोककर मारपीट करते हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि तीनों ने सोशल मीडिया पर छाने की चाहत में इस तरह की वीडियो बनाया है।
इस मामले में बिसरख पुलिस से वार्ता हुई है। बालकों से पूछताछ की गई है। परिजनों से बातचीत की जाएगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। - डॉ. डीपी सिंह, सदस्य बाल कल्याण समिति
मामले में पीड़ित और तीनों आरोपी नाबालिग हैं। प्रकरण की जांच बाल कल्याण समिति को सौंपी गई है। - हरीश चंदर, डीसीपी सेंट्रल जोन