{"_id":"68efeeed98b4f6f7c302f5e9","slug":"the-idol-market-is-back-in-full-swing-for-dhanteras-and-diwali-with-better-business-expected-na-news-c-198-1-fth1001-227517-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: धनतेरस-दीवाली को लेकर मूर्ति बाजार में लौटी रौनक, बेहतर कारोबार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: धनतेरस-दीवाली को लेकर मूर्ति बाजार में लौटी रौनक, बेहतर कारोबार की उम्मीद
विज्ञापन
गोपाल
- फोटो : kupwara news
रेवाड़ी। त्योहारों का मौसम शुरू होते ही शहर के बाजारों में रौनक लौट आई है। धनतेरस और दिवाली को लेकर इस समय मूर्ति बाजार में चहल-पहल देखने को मिल रही है। दुकानदार सजावट और पूजा के लिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों का स्टॉक करने में व्यस्त हैं।
दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक है, क्योंकि पिछले साल की तुलना में इस बार कारोबार बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। बाजार में मूर्तियों की अच्छी-खासी डिमांड है। खासकर फाइबर से बनी रंगीन मूर्तियां ग्राहकों को काफी आकर्षित करती हैं। वहीं पारंपरिक मिट्टी की मूर्तियां भी इस बार ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं।
दुकानदार ब्रिजेश और सुशील ने बताया कि ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पहले से ही तरह-तरह की मूर्तियों का स्टॉक तैयार कर लिया था ताकि आखिरी समय पर मांग बढ़ने पर कोई दिक्कत न आए। वहीं इस बार मूर्तियों के दामों में करीब 20 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। ग्राहकों की ओर से बड़े आकार की मूर्तियों की भी मांग बढ़ी है जिन्हें लोग घरों और दुकानों में स्थापना के लिए खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
त्योहारों पर नई मूर्तियां खरीदना शुभ
त्योहारों पर नई मूर्तियां खरीदना शुभ माना जाता है। शहरवासी पूजा की तैयारी के साथ-साथ घर की सजावट के लिए भी तरह-तरह की मूर्तियां और सजावटी सामान खरीद रहे हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार बाजार में खरीदारों की भीड़ अधिक है। कई दुकानों पर मूर्तियों के साथ सजावटी दीपक, पूजा थाली और शोपीस भी बिक रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
फाइबर-संगमरमर मूर्तियों की अधिक मांग
मूर्ति विक्रेता पंडित गोपाल ने बताया कि इस बार संगमरमर और फाइबर की मूर्तियों की मांग काफी बढ़ी है। पिछले साल की तुलना में मूर्तियों के दामों में करीब 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है लेकिन ग्राहक डिजाइन और क्वालिटी देखकर बिना मोलभाव के खरीदारी कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इस बार का कारोबार पिछले साल से बेहतर रहेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
नई डिजाइन और मिट्टी की मूर्तियों की बढ़ी पसंद
दुकानदार कमल का कहना है कि ग्राहक अब नई-नई डिजाइन की मूर्तियां पसंद कर रहे हैं। हमने जयपुर और मथुरा से विशेष मूर्तियां मंगवाई हैं। मिट्टी की मूर्तियों की बिक्री भी अच्छी हो रही है क्योंकि लोग पर्यावरण के अनुकूल चीजों को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। त्योहारों की रौनक के साथ बाजारों में खरीदारी का माहौल उत्सव जैसा हो गया है।
-- -- -- --
मूर्तियों के भाव इस प्रकार
मिट्टी की मूर्ति-- 40 से 2 हजार रुपये
संगमरमर की मूर्ति-- 300 से 5 हजार रुपये
फाइबर की मूर्ति-- 100 से 3100 रुपये
विज्ञापन
दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक है, क्योंकि पिछले साल की तुलना में इस बार कारोबार बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। बाजार में मूर्तियों की अच्छी-खासी डिमांड है। खासकर फाइबर से बनी रंगीन मूर्तियां ग्राहकों को काफी आकर्षित करती हैं। वहीं पारंपरिक मिट्टी की मूर्तियां भी इस बार ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं।
विज्ञापन
दुकानदार ब्रिजेश और सुशील ने बताया कि ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पहले से ही तरह-तरह की मूर्तियों का स्टॉक तैयार कर लिया था ताकि आखिरी समय पर मांग बढ़ने पर कोई दिक्कत न आए। वहीं इस बार मूर्तियों के दामों में करीब 20 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। ग्राहकों की ओर से बड़े आकार की मूर्तियों की भी मांग बढ़ी है जिन्हें लोग घरों और दुकानों में स्थापना के लिए खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
त्योहारों पर नई मूर्तियां खरीदना शुभ
त्योहारों पर नई मूर्तियां खरीदना शुभ माना जाता है। शहरवासी पूजा की तैयारी के साथ-साथ घर की सजावट के लिए भी तरह-तरह की मूर्तियां और सजावटी सामान खरीद रहे हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार बाजार में खरीदारों की भीड़ अधिक है। कई दुकानों पर मूर्तियों के साथ सजावटी दीपक, पूजा थाली और शोपीस भी बिक रहे हैं।
फाइबर-संगमरमर मूर्तियों की अधिक मांग
मूर्ति विक्रेता पंडित गोपाल ने बताया कि इस बार संगमरमर और फाइबर की मूर्तियों की मांग काफी बढ़ी है। पिछले साल की तुलना में मूर्तियों के दामों में करीब 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है लेकिन ग्राहक डिजाइन और क्वालिटी देखकर बिना मोलभाव के खरीदारी कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इस बार का कारोबार पिछले साल से बेहतर रहेगा।
नई डिजाइन और मिट्टी की मूर्तियों की बढ़ी पसंद
दुकानदार कमल का कहना है कि ग्राहक अब नई-नई डिजाइन की मूर्तियां पसंद कर रहे हैं। हमने जयपुर और मथुरा से विशेष मूर्तियां मंगवाई हैं। मिट्टी की मूर्तियों की बिक्री भी अच्छी हो रही है क्योंकि लोग पर्यावरण के अनुकूल चीजों को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। त्योहारों की रौनक के साथ बाजारों में खरीदारी का माहौल उत्सव जैसा हो गया है।
मूर्तियों के भाव इस प्रकार
मिट्टी की मूर्ति
संगमरमर की मूर्ति
फाइबर की मूर्ति

गोपाल- फोटो : kupwara news

गोपाल- फोटो : kupwara news