{"_id":"644eaefce58d23537c05cb46","slug":"the-identity-of-the-killer-was-detected-but-could-not-be-arrested-noida-news-c-1-noi1096-483504-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हत्यारे का हुलिया पता चला पर नहीं हो सकी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हत्यारे का हुलिया पता चला पर नहीं हो सकी गिरफ्तारी
विज्ञापन
हत्यारे का हुलिया पता चला पर नहीं हो सकी गिरफ्तारी
रचित चौहान हत्याकांड: रजत विहार सोसाइटी के बाहर वारदात को बीता एक सप्ताह
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कारोबारी रचित चौहान के हत्यारे के हुलिए के बारे में पुलिस ने पता तो कर लिया है, लेकिन अब तक बदमाशों की न तो पहचान हो पाई और न ही गिरफ्तारी हो पाई है। वहीं घटना के एक सप्ताह के बाद भी पुलिस वारदात के खुलासे के लगातार दावे कर रही है।
सेक्टर-62 स्थित रजत विहार सोसाइटी में रहने वाले डिस्पोजेबल प्लेट के कारोबारी 32 वर्षीय रचित चौहान की 21 अप्रैल देर रात सोसाइटी के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और उनसे पांच लाख रुपये कैश लूट कर भाग गए थे। घटना के वक्त रचित अपने दुकान में काम करने वाले कर्मचारी फुटकु के साथ स्कूटी से घर जा रहे थे। इसके बाद फुटकु भी वहां से भाग गया था। मामले में पुलिस की चार टीम नोएडा, खोड़ा, गाजियाबाद में 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल चुकी है। इनसे बदमाशों के जो हुलिया मिले हैं, उस आधार पर नोएडा, गाजियाबाद व दिल्ली की जेलों में भी शिनाख्त कराई जा रही है। वहीं पुलिस को खोड़ा में एक सीसीटीवी फुटेज ऐसा मिला है जिसमें रचित को गोली मारने वाला बदमाश लंगड़ाकर चलते हुए दिखाई दे रहा है। इस कारण पुलिस इस पहलु पर भी जांच कर रही है कि कहीं बदमाश कभी पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ हो।