{"_id":"6247601c56a6b67e183a97ea","slug":"the-hope-of-housing-1300-buyers-will-be-completed-soon-noida-news-noi6405187198","type":"story","status":"publish","title_hn":"1300 खरीदारों के आशियाने की उम्मीद जल्द होगी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1300 खरीदारों के आशियाने की उम्मीद जल्द होगी पूरी
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। पंचशील बिल्डटेक के 1300 फ्लैट खरीदारों और प्राधिकरण के लिए राहत की खबर है। एसबीआई कैप ने पंचशील बिल्डटेक के लिए दूसरी किस्त भी जारी कर दी है। इससे प्रोजेक्ट को पूरा करने में और तेजी आएगी। साथ ही, ग्रेनो प्राधिकरण को भी बकाया किस्त के 39.42 करोड़ रुपये मिले हैं।
पंचशील बिल्डटेक के लिए स्ट्रेस फंड से करीब 249 करोड़ रुपये स्वीकृति हुए थे, जिसमें अब दूसरी किस्त जारी की गई है। इसकी पहली किस्त सितंबर में ही जारी हो चुकी है। ग्रेटर नोएडा में स्ट्रेस फंड से वित्तीय सहायता पाने वाला यह दूसरा प्रोजेक्ट है। इससे पहले कैपिटल एथेना प्रोजेक्ट को वित्तीय सहायता करीब 165 करोड़ रुपये मिले हैं। पैसों की कमी के कारण पंचशील बिल्डटेक प्रोजेक्ट को पूरा नहीं कर पा रहा था। इसमें करीब 1300 फ्लैट खरीदारों ने गाढ़ी कमाई लगा रखी है। प्राधिकरण के ओएसडी बिल्डर सेल संतोष कुमार ने बताया कि प्रोजेक्ट पर प्राधिकरण के करीब 135 करोड़ रुपये बकाया हैं। यह रकम चार किस्तों में मिलनी है। पहली किस्त सितंबर में आ चुकी है। अब दूसरी किस्त करीब 39.42 करोड़ रुपये भी प्राप्त हो गए हैं।
बन पाने वाले प्रोजेक्टों को ही जारी होता है स्ट्रेस फंड
प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने पंचशील बिल्डटेक के लिए स्ट्रेस फंड जारी होने पर खुशी जताते हुए कहा कि एसबीआई कैप से उन परियोजनाओं को ही स्ट्रेस फंड जारी होता है, जिनका निर्माण पूरा होने की स्थिति होती है। एसबीआई कैप पूरी छानबीन करने के बाद ही फंड जारी करता है। स्ट्रेस फंड पाने के लिए और भी बिल्डरों को आगे आना चाहिए। वे इसकी मदद से प्रोजेक्ट को पूरा करने और प्राधिकरण की बकाया रकम चुकाने की पहल करें। प्राधिकरण भी उनका सहयोग करने को तैयार है। सीईओ ने कहा कि फ्लैट खरीदारों को कब्जा दिलाने के लिए प्राधिकरण अपने स्तर से प्रयास जारी रखेगा।