फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The hope of employment arose in the skill development fair

कौशल विकास मेले में युवाओं जगी रोजगार की उम्मीद

Sun, 12 Dec 2021 08:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
The hope of employment arose in the skill development fair
ग्रेटर नोएडा में रोजगार प्रशिक्षण मेले का शुभारंभ करने पहुंचे सांसद डॉ. महेश शर्मा। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, जिला प्रशासन और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की संयुक्त पहल रंग लाई। रविवार को सूरजपुर स्थित शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित मेले में अलग-अलग ट्रेड में प्रशिक्षण के लिए करीब 717 युवाओं ने आवेदन किया है। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ अमनदीप डुली, सीडीओ अनिल कुमार सिंह व प्राधिकरण के ओएसडी सचिन कुमार सिंह की मौजूदगी में फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने इस पहल की जमकर सराहना की।
विज्ञापन

रोजगार प्रशिक्षण मेले का शुभारंभ करने के बाद सांसद हर स्टाल पर गए। वहां आवेदन पत्र भर रहे छात्रों से बातचीत की। जिन संस्थाओं ने स्टाल लगा रखा है, उनके प्रतिनिधियों से बात की और प्रशिक्षण पूरा करने वाले छात्रों को रोजगार से जुड़ने में मदद करने को कहा। सांसद ने सीडीओ से ऐसे और भी मेले आयोजित कराने को कहा। जिससे युवाओं को आसानी से रोजगार मिल सके। उन्होंने इस अभियान से अधिक से अधिक कंपनियों को भी जोड़ने की बात कही। प्राधिकरण सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत मेला सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चला।
विज्ञापन

घरेलू सहायक से लेकर आईटी तक के लिए चयन
मेले में प्रशिक्षण के लिए 33 सहयोगी संस्थाओं ने हिस्सा लिया। संस्थाओं ने अलग-अलग ट्रेड में प्रशिक्षण देने के लिए युवाओं का चयन किया। चयनित युवाओं को शैक्षिक योग्यता के अनुसार लॉजिस्टिक, अपैरल, रिटेल, ऑटोमेटिव, इलेक्ट्रॉनिक्स, हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म, कंस्ट्रक्शन, डोमेस्टिक वर्कर, हेल्थ केयर, आईटी-आईटीईएस, ब्यूटी एंड वेलनेस, रबर एंड प्लास्टिक प्रोडक्ट्स, टेलीकॉम, एग्रीकल्चर, टेक्सटाइल, हैंडीक्राफ्ट एंड कारपेट्स, पावर, ऑटोमेटिव आदि ग्रेड में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्साहित दिखे युवा
मेले में हिस्सा लेने वाले युवा इस पहल से काफी खुश दिखे। आवेदन करने आए युवाओं में जल्द रोजगार पाने की उम्मीद दिखी। जेवर से आए हेमंत बताते हैं कि 12वीं के बाद सिविल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा किया है। दो साल से रोजगार की तलाश में हूं। अब कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण लेने से रोजगार की उम्मीद जल्द पूरी हो सकती है। जेवर निवासी नरेश कुमार ने बताया कि वे हेल्थ केयर में जाना चाहते हैं। रोड डेवलपमेंट व कंस्ट्रक्शन फील्ड में जॉब की तलाश कर रहे नितिन कुमार कहते हैं कि इस आयोजन से नए-नए ट्रेड के बारे में जानकारी मिली है। संजय शर्मा भी इलेक्ट्रॉनिक्स या टेलीकॉम फील्ड में प्रशिक्षण प्राप्त कर नौकरी करना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed