फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The historic Baba Govind Saheb fair was inaugurated with chanting of mantras.

Noida News: ऐतिहासिक बाबा गोविंद साहब मेले का मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ

Sat, 29 Nov 2025 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The historic Baba Govind Saheb fair was inaugurated with chanting of mantras.
मेले परिसर में श्रद्धालुओं के लिए खजले की दुकानें।
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के आलापुर ऐतिहासिक बाबा गोविंद साहब मेला का शुभारंभ शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धूमधाम से हुआ। निरीक्षण भवन के पास मुख्य द्वार पर जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने विधि-विधानपूर्वक पूजन कर हवन में आहुति दी। इसके बाद मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय और कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। शनिवार की रात 12 बजे से आरंभ होने वाले स्नान महोत्सव के साथ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

जिला पंचायत और मठ प्रशासन द्वारा संचालित यह मेला पूर्वांचल के सबसे पुराने और बड़े मेलों में गिना जाता है। 29 नवंबर को होने वाले गोविंद दशमी स्नान पर हजारों श्रद्धालु बाबा गोविंद साहब के पवित्र सरोवर में स्नान कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। अंबेडकरनगर के अलावा संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, मऊ, बलिया, आज़मगढ़, सुल्तानपुर और आसपास के जिलों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। सरोवर के चारों ओर बैरीकेडिंग की गई है। महिलाओं के लिए अलग से चेंजिंग रूम तैयार किए गए हैं। मंदिर परिसर में रंग-रोगन और अन्य कार्य अंतिम चरण में हैं। उद्घाटन समारोह में पूर्व विधायक अनिता कमल, त्रिवेणी राम, जमुना चौबे, मिथिलेश त्रिपाठी, रामकिशोर राजभर, केशव श्रीवास्तव, प्रेमलता देवी, ज़िला पंचायत सदस्य अवधेश गौतम, माखनलाल निषाद, जयप्रकाश यादव, धर्मेंद्र यादव, अश्वनी यादव, पुंदरी गौतम, अजीत यादव आदि उपस्थित रहे। जिला पंचायत विभाग से अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र तोमर, अभियंता राकेश राय, अवर अभियंता रमेश कुमार समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सज गईं दुकानें, श्रद्धालुओं के आगमन का इंतज़ार
मेला परिसर में खजला, लाल गन्ना, चाट-पकौड़ी, लोहे के बर्तन, खिलौनों और प्रसाधन सामग्री की सैकड़ों दुकानें सज चुकी हैं। रविवार को लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो स्नान : गोविंद दशमी और पूर्णिमा
इस पावन स्थल पर गोविंद दशमी और पूर्णिमा स्नान विशेष रूप से महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इन अवसरों पर विभिन्न जनपदों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां जुटते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने सामुदायिक शौचालय, रैन बसेरा, पेयजल इकाइयां और साफ-सफाई की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं, हालांकि कुछ कार्य अभी जारी हैं।




500 पुलिस कर्मी संभाल रहे मोर्चा
मेले में सुरक्षा व्यवस्था को अत्यधिक सुदृढ़ किया गया है। पुलिस ने मेले को चार जोन में विभाजित कर सात अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की हैं। लगभग 500 पुलिस कर्मियों को विभिन्न प्वाइंट पर तैनात किया गया है। दो स्थानों पर कंट्रोल रूम बनाए जा रहे हैं, जहां से करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी होगी। दो कंपनी पीएसी में से दो प्लाटून पहुंच चुकी हैं। जल पुलिस, पीएसी और दमकल कर्मी भी तैनात हैं। साथ ही खोया-पाया केंद्र भी स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed