फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The health of 12 farmers sitting on hunger strike worsened

भूख हड़ताल पर बैठे 12 किसानों की तबीयत खराब

Sun, 26 Dec 2021 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
The health of 12 farmers sitting on hunger strike worsened
नोएडा। मुआवजा और आबादी समेत कई मांगों के संबंध में किसानों को प्राधिकरण कार्यालय पर 116वें दिन भी धरना जारी रहा। वहीं, भूख हड़ताल पर बैठे किसानों की तबीयत खराब हो रही है। शनिवार को 5 महिलाओं समेत 12 किसानों की तबीयत खराब हो गई। जिला अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है, लेकिन किसानों ने आरोप लगाया कि किसानों का सही तरीके से इलाज नहीं हो रहा है। किसान नेता सुखवीर खलीफा ने कहा कि किसानों का शरीर भले ही कमजोर हो रहा है लेकिन इरादों में कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 20 दिसंबर से भूख हड़ताल पर बैठने वाले किसानों की संख्या 35 हो गई है। शनिवार को 5 महिलाओं समेत 12 किसानों की भूख हड़ताल पर तबीयत खराब हो गई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से न तो सही से जांच की जा रही है और न ही इलाज किया जा रहा है। इससे किसानों की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसानों के साथ किसी तरह की अनहोनी हुई तो इसके लिए प्राधिकरण अधिकारी जिम्मेदार होंगे। 81 गांवों के किसान 116 दिन से आंदोलन करके अपने हक के लिए लड़ाई लड़ रहे हें लेकिन जनप्रतिनिधियों ने आज तक धरने पर आकर कोई बात करने का प्रयास नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed