फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The Har Ghar Tiranga campaign will run from August 9 to 17

Noida News: 9 से 17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान

Fri, 07 Aug 2026 09:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
The Har Ghar Tiranga campaign will run from August 9 to 17
ग्रेटर नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वर्चुअल समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अभियान की तैयारियों और विभागवार जिम्मेदारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सरकारी कार्यालयों व सार्वजनिक संस्थानों सहित विभिन्न स्थानों पर सम्मान एवं गरिमा के साथ तिरंगा फहराने के निर्देश दिए। आरडब्ल्यूए, एओए, सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडलों, औद्योगिक संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों और आवासीय सोसायटियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। बैठक में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाने के निर्देश भी दिए गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed