फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The government has entangled people in the portal: Varun

सरकार ने लोगों को पोर्टल में उलझाया : वरुण

Mon, 13 Oct 2025 12:23 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 13 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The government has entangled people in the portal: Varun
व्यासपुर में धान खरीद का जायजा लेते सांसद वरुण मुलाना। - फोटो : विजेथुआ महावीरन धाम में कथा कहते स्वामी रामभद्राचार्य महाराज।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। कांग्रेस के अंबाला सांसद वरुण चौधरी रविवार को अनाज मंडी व्यासपुर में पहुंचे और धान खरीद का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसी की सुनवाई नहीं है। लोगों को पोर्टल के चक्कर में उलझा कर रख दिया है। सरकार का 22 सितंबर से धान की खरीद का दावा भी कागजों तक ही सीमित है।
उन्होंने मांग करते हुए सरकार श्वेत पत्र जारी करके बताए कि मंडी में 72 घंटे में आई धान की कितनी पेमेंट हुई है। सरकार मक्का धान व बाजरे की खरीद का पोर्टल अभी तक वेरिफाई नहीं कर पाई। कांग्रेस सरकार में मनरेगा व आरटीआई आम आदमी के हाथ में हथियार के तौर पर दिए जिन्हें इस सरकार ने खत्म कर दिया है।
विज्ञापन

यमुनानगर जैसे छोटे जिले में 150 लोगों को अपराधी संगठनों की ओर से धमकियां दी गई है। व्यासपुर में तीन लोगों को सुरक्षा मुहैया करवाई गई है जिससे प्रमाण मिलते है कि प्रदेश की कानूनी व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ी हुई है। पूर्व कांग्रेस ब्लाक प्रधान डाॅ. प्रेम चंद शर्मा के निवास पर क्षेत्रवासियों ने कपालमोचन के विकास की बात रखी। लोगों ने कपालमोचन में स्थाई शौचालय बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि प्रशासन इस बार सरोवरों में साफ पानी भरने में देरी कर रहा है। सात अक्तूबर से कार्तिक महीना शुरू हो चुका है। सांसद ने एसडीएम जसपाल सिंह गिल को स्थाई शौचालय व जल्द पानी भरवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर शिव कुमार बंसल, मनीष बंसल, मा. जगीर सिंह, डा. सुभाष मोदगिल, पंकुश खुराना, दलजीत सिंह बाजवा, काशी राम, प्रधान संदीप कुमार, सुरेंद्र सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed