फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The government asked for a report on selling custodian land

कस्टोडियन जमीन बेचने के मामले में शासन ने मांगी रिपोर्ट

Sat, 26 Sep 2020 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
The government asked for a report on selling custodian land
कस्टोडियन जमीन बेचने के मामले में शासन ने मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

नोएडा। जिले में कस्टोडियन संपत्ति (विभाजन या बाद में पाकिस्तान जाने वालों की जमीन) पर कब्जे को लेकर ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित समाचार का शासन ने संज्ञान लिया है। जिला प्रशासन को जांच के साथ एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट भी भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

दरअसल, जिले में भूमाफिया ने कस्टोडियन संपत्ति पर कब्जा कर राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से सांठ-गांठ कर उसे अन्य लोगों के नाम चढ़वा दिया। इसके बाद संपत्ति को कई बार बेचा गया है। कस्टोडियन की अधिकतर जमीन भूमाफिया द्वारा खुर्द-बुर्द की जा चुकी है। उधर, अधिकारियों को जब फंसने का डर सताता है तो खरीदने वाले का नाम खारिज कर उस पर कस्टोडियन दर्ज कर देते हैं। अमर उजाला ने एक सितंबर को ‘कस्टोडियन जमीन को बेचकर मालामाल हो रहे भूमािफया’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद से जिला प्रशासन ने मामले की जांच की थी। अब शासन ने खबर का संज्ञान लेते हुए संबंधित जमीन की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई है। जमीन को फर्जीवाड़े से बेचने वालों के साथ ही इसमें शामिल अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed