{"_id":"68e7b2171294ba9e940bdd22","slug":"the-girls-of-the-district-showed-their-mettle-in-the-wrestling-competition-winning-four-gold-and-two-silver-medals-noida-news-c-23-1-lko1064-77623-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कुश्ती प्रतियोगिता में दम दिखाया, जिले की बेटियों ने जीते चार स्वर्ण, दो रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कुश्ती प्रतियोगिता में दम दिखाया, जिले की बेटियों ने जीते चार स्वर्ण, दो रजत पदक
विज्ञापन
नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन कुश्ती अकादमी की पहलवान चमकीं, परिवारों में खुशी की लहर
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मेहनत और जज्बा हो तो कोई मुकाम दूर नहीं। गोरखपुर में आयोजित हुई प्रदेशीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले की महिला पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता के लिए उनका चयन मेरठ मंडलीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ था। राज्य स्तर पर पदक जीतने पर पहलवानों के परिवार में खुशी की लहर है। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के कई स्कूलों से करीब 250 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया।
गोरखपुर के रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में सात से नौ अक्टूबर तक 69वीं, प्रदेशीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले की महिला पहलवान 53 किग्रा भार वर्ग डोली, 61 किग्रा में रिया नागर, 62 किग्रा में रेनू, 73 किग्रा में खुशबू चौधरी ने मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
वहीं, 55 किग्रा भार में आकांक्षा व 57 किग्रा भार वर्ग में जानवी ने रजत पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। सभी विजेता पहलवान ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित धूम-मानिकपुर गांव में संचालित नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन कुश्ती अकादमी में कोच रवि की देखरेख में कुश्ती के दांवपेंच सीखती हैं। कोच ने बताया कि प्रतियोगिता में मेरठ मंडल ओवरऑल विजेता बना।
विज्ञापन
कॉलेज के संस्थापक डॉ. सुशील राजपूत, प्राचार्य डॉ. आशुतोष राय, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष सतपाल यादव, संरक्षक चतर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परीक्षित नागर, कोच रंजीत पहलवान ने विजेता पहलवानों काे जीत की बधाई दी।