{"_id":"690baf5c34db0608d90ae301","slug":"the-girl-appealed-to-the-police-to-get-her-payment-for-the-program-na-news-c-204-1-chn1001-124216-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कार्यक्रम का भुगतान दिलाने के लिए युवती ने पुलिस से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कार्यक्रम का भुगतान दिलाने के लिए युवती ने पुलिस से लगाई गुहार
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। बदायूं के गांव उघैती निवासी युवती विनीता ने पुलिस को तहरीर देकर डांस कंपनी से उसका मेहनताना दिलवाने की मांग की है। युवती डांस कंपनियाें के लिए काम करती है।
विनीता ने कोतवाली चंदौसी में तहरीर देकर कहा कि वह एक डांस कंपनियों के माध्यम से समारोहों में नृत्य करती है। कंपनी के मैनेजर और चंदौसी निवासी एक व्यक्ति ने उसे 14 अगस्त से 19 अक्तूबर तक रामलीला कार्यक्रमों में प्रदर्शन करने के लिए एक लाख रुपये का ठेका दिया था।
महिला का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान चंदौसी निवासी व्यक्ति ने उसे 83 हजार रुपये का भुगतान किया, लेकिन 17 हजार रुपये अब भी बकाया हैं। जब उसने बाकी पैसे मांगे तो आरोपी ने इन्कार कर दिया, बल्कि फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पुलिस से बकाया रुपये दिलवाए जाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
इसी गांव की गुंजन ने भी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसे भी रामलीला कार्यक्रम में डांस करने के लिए 90 हजार रुपये का ठेका दिया गया था। लेकिन चंदौसी निवासी व्यक्ति ने उसे कार्यक्रम पूरा होने के बाद उसे 70 हजार रुपये का भुगतान तो कर दिया। लेकिन बाकी के 20 हजार रुपये अब तक नहीं दिए है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद