Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The first prayer of the month of Ramadan was offered with devotion.

Noida News: अकीदत के साथ माह-ए-रमजान की पहली नमाज अदा

Thu, 19 Feb 2026 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
The first prayer of the month of Ramadan was offered with devotion.
अकीदत के साथ माह-ए-रमजान की पहली नमाज अदा
विज्ञापन

शाम को चांद का दीदार करते ही इफ्तार के साथ खोला गया रोजा



संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। शहर में आज रमजान का पहला रोजा अकीदत और उत्साह के साथ रखा गया। सुबह तीन से चार बजे के बीच सहरी के लिए घरों में रौनक रही। नम आंखों और दुआओं के साथ लोगों ने रोजे की नियत की और पूरे दिन इबादत में वक्त गुजारा। शाम को चांद का दीदार करते ही इफ्तार के साथ रोजा खोला गया और परिवार की सलामती व खुशहाली की दुआएं मांगी गईं।



खजूर से खोला रोजा और फिर नमाज अदा की

सेक्टर-110 में रहने वाले अंसारी परिवार में रमजान की खास तैयारी देखने को मिली। परिवार की मुखिया रोशनी अंसारी ने बताया कि सहरी में पराठा, दही, खजूर और फलों का इंतजाम किया गया था। उन्होंने बताया कि पहला रोजा हमारे लिए बेहद खास होता है। हम सब मिलकर सहरी करते हैं और शाम को साथ बैठकर इफ्तार करते हैं। शाम के वक्त परिवार के सभी सदस्य एक साथ दरी पर बैठे, खजूर से रोजा खोला और फिर नमाज अदा की।
विज्ञापन




मस्जिदों और बाजारों में रमजान की रौनक

शहर की विभिन्न मस्जिदों में भी विशेष तैयारियां रहीं। जामा मस्जिद, सेक्टर-8 के कारी नाजिम इमाम ने बताया कि मस्जिदों के आसपास रोशनी की सजावट की गई और नमाजियों की सुविधा के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया। इफ्तार के बाद तरावीह की नमाज में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इबादतगाहों में शांति और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला। वहीं बाजारों में भी रमजान की रौनक साफ नजर आई। खजूर, फलों, सेवइयों और ड्राई फ्रूट्स की मांग बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि पहले ही दिन से खरीदारी में तेजी आई है। मस्जिदों के आसपास अस्थायी स्टॉल लगाए गए हैं, जहां इफ्तार से जुड़ी चीजें बिक रही हैं। नूरानी जामा मस्जिद, मकनपुर कॉलोनी सेक्टर-62, साबरी मदीना मस्जिद, खोड़ा कॉलोनी सेक्टर-62, फिरदौस मस्जिद, अनिल विहार सेक्टर-62, मदीना मस्जिद, सेक्टर-9, अजमेरी मस्जिद, सेक्टर-62, नोएडा मरकज मस्जिद, सलारपुर, सेक्टर-108 और जामा मस्जिद, सेक्टर-18 में लोग नमाज अदा करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूरे रोजे रखकर कॉलेज पहुंचीं छात्राओं ने मांगी दुआ (फोटो)

रोजा रखकर कॉलेज के लिए निकलीं तीन सहेलियों इरफा, मुस्कान और फेजा ने बताया कि सुबह उठकर सहरी की तैयारी की और सुबह ही कॉलेज आ गई। आज पहला दिन है पर कई वर्षों बाद रमजान सर्दी के महीने में आए हैं। यह हमारे लिए काफी अच्छा है क्योंकि हर साल गर्मियों में जब रोजे रखने होते हैं तो ज्यादा प्यास लगती है। इरफा ने बताया कि वह पूरे रोजे रखेंगी। वहीं मुस्कान ने बताया कि रोजे में होने पर उनको बेहद अच्छा लगता है, जब सब लोग एक साथ खाते हैं। वहीं, फेजा कहती हैं कि रमजान का यह पवित्र महीना भाईचारे, सब्र और इबादत का संदेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed