{"_id":"68cef7436b6954e1a307293a","slug":"the-eternal-flame-of-lord-valmiki-reached-the-town-from-amritsar-na-news-c-246-1-sknl1023-144199-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अमृतसर से कस्बा में पहुंची भगवान वाल्मीकि की अखंड ज्योति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अमृतसर से कस्बा में पहुंची भगवान वाल्मीकि की अखंड ज्योति
Sun, 21 Sep 2025 12:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
ब्राह्मण धर्मशाला में अखंड जोत स्थापित करते स्थानीय लोग। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। आरएसएस की विशेष गतिविधि सामाजिक समरसता के तहत पंजाब के अमृतसर जिले में स्थित श्रीराम तीर्थ आश्रम से भगवान वाल्मीकि की पवित्र अखंड ज्योति प्रदेशभर की रामलीला के पंडालों को ज्योर्तिमय करेगी। यह शुरुआत हो चुकी है। अलग-अलग जिले में आयोजित रामलीलाओं में अखंड ज्योति पहुंच चुकी है।
सामाजिक समरसता के सह-जिला संयोजक डॉ. बिमल गर्ग रादौर में अखंड ज्योति लेकर पहुंचे ओर ब्राहम्ण धर्मशाला मंदिर में स्थापित की। यहीं से यह अखंड ज्योति अलग-अलग रामलीला के पंडाल तक पहुंचेगी। सामाजिक समरसता के संरक्षक मान सिंह आर्य ने बताया कि पंजाब के अमृतसर से लगभग 30 किलोमीटर दूर श्रीराम तीर्थ आश्रम है। यहां भगवान वाल्मीकि का भव्य मंदिर बना हुआ है और अखंड ज्योति जल रही है। मंदिर के प्रति हर जाति धर्म से जुड़े श्रद्धालुओं की गहन आस्था है। दूर दराज से श्रद्धालु यहां आकर नतमस्तक होते हैं।