फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The enthusiasm of the players was seen in athletics

सांसद खेल महोत्सव 2025 : एथलेटिक्स में दिखा खिलाड़ियों का जोश

Fri, 07 Nov 2025 08:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 08:00 PM IST
विज्ञापन
The enthusiasm of the players was seen in athletics
-महोत्सव में विभिन्न वर्गों में आयोजित की गईं प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के पूर्वी विनोद नगर खेल परिसर में शुक्रवार को सांसद खेल महोत्सव 2025 के दूसरे दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर एथलेटिक्स में अपना कौशल दिखाया।


महोत्सव के दूसरे दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। अंडर-18 बॉयज वर्ग में 112 प्रतिभागियों ने 200 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया, जबकि अंडर-18 गर्ल्स वर्ग में 74 छात्राओं ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। सुबह की पाली में अंडर-13 बॉयज और अंडर-13 गर्ल्स श्रेणी की 100 मीटर दौड़ आयोजित की गई, जिसमें क्रमशः 80-80 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान स्टेडियम में दर्शकों का उत्साह देखने लायक था, जिन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन







शाम की पाली में 400 मीटर दौड़ का आयोजन हुआ, जिसमें अंडर-13 बॉयज और गर्ल्स दोनों वर्गों में 40-40 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने बेहतरीन खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक उत्साह का परिचय दिया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि खेल महोत्सव का मकसद युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करना और उनमें अनुशासन, टीम भावना व स्वस्थ जीवनशैली की भावना विकसित करना है। आने वाले दिनों में विभिन्न आयु वर्गों के लिए कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल और बैडमिंटन जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed