Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The Electricity Corporation will start work under the new system from November 15.

Noida News: 15 नवंबर से नई व्यवस्था के तहत विद्युत निगम शुरू करेगा काम

Sat, 01 Nov 2025 09:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
The Electricity Corporation will start work under the new system from November 15.
एक नवंबर से होनी थी शुरुआत, तैयारी में लगेंगे दो सप्ताह
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) अब 15 नवंबर से नई व्यवस्था के तहत काम शुरू करेगा। पहले यह व्यवस्था एक नवंबर से लागू होनी थी, लेकिन प्रणाली को पूरी तरह समझने और धरातल पर उतारने में दो सप्ताह का समय और लगेगा।
अधिकारियों के अनुसार नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक कार्य के लिए एक ही अधिशासी अभियंता (ईई) जिम्मेदार होंगे। उनके अधीन एसडीओ, जेई और अन्य कर्मचारी काम करेंगे। 11 केवीए, 33 केवीए लाइन, एलटी लाइन, गलत बिजली बिल सुधार, बकायेदारों के कनेक्शन काटने जैसे कार्यों की जिम्मेदारी अलग-अलग अधिशासी अभियंताओं को सौंपी जा रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा तकनीकी, वाणिज्यिक, मीटरिंग और बिलिंग विभागों के लिए भी अलग-अलग तैनाती होगी। सभी अधिकारियों के कार्यालय स्थल तय हो चुके हैं, हालांकि अभी चार्ज लेने की प्रक्रिया जारी है। कार्यालयों में रंगाई-पुताई और बोर्ड लगाने का कार्य तेज़ी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता विवेक कुमार पटेल ने बताया कि अगले दो सप्ताह में नई व्यवस्था पूरी तरह लागू हो जाएगी। इससे जिले के करीब साढ़े चार लाख उपभोक्ताओं को सेवा में तेजी और पारदर्शिता के रूप में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed