फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The driver was backing the bus while talking on the phone, crushed the supervisor

बस बैक करते समय फोन पर बात कर था चालक, सुपरवाइजर को कुचला

Thu, 11 Nov 2021 09:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
The driver was backing the bus while talking on the phone, crushed the supervisor
नई दिल्ली। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के सीमापुरी डिपो में बस बैक करते हुए चालक ने सफाई कर्मचारियों के सुपरवाइजर को कुचल दिया। बस बैक करते समय चालक मोबाइल फोन पर बात रहा था। सुपरवाइजर की शिनाख्त ओमवीर (42) के रूप में हुई है। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। सीमापुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बस को कब्जे में लेकर आरोपी चालक सुभाष को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस डिपो में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ओमवीर परिवार के साथ गाजियाबाद के जवाहर नगर में रहता था। उसके परिवार में पत्नी संजू के अलावा दो बेटियां, एक बेटा हैं। ओमवीर सीमापुरी बस डिपो में सफाई कर्मचारियों का सुपरवाइजर था। ओमवीर के भाई राजवीर ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 7:00 बजे ओमवीर डिपो की सफाई करवा रहा था। वहीं चालक सुभाष कलस्टर बस को डिपो से बाहर निकालने के लिए बैक कर रहा था। इस दौरान वह फोन पर भी बात करने लगा। आरोपी ने बस बैक करते समय ओमवीर के सिर पर पहिया चढ़ा दिया। मौके पर ही ओमवीर की मौत हो गई। डिपो से किसी ने मामले की सूचना पीड़ित परिवार को दे दी। परिवार तुरंत वहां पहुंच गया। बाद में छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed