{"_id":"6aba832ff75b6bd4cb0c83fd","slug":"the-district-magistrate-reviewed-the-development-works-noida-news-c-23-1-lko1064-107541-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा की
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर विभागीय प्रगति की समीक्षा की। इसमें शासन की प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा कर सभी कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि इससे सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंच सकेगा। उन्होंने विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर समन्वय पर जोर दिया। बैठक के दौरान कई विभागों की सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्रगति का अवलोकन किया गया। अधिकारियों को पोर्टल पर सूचनाएं नियमित रूप से अद्यतन रखने को कहा गया। जिलाधिकारी ने सभी निर्माण कार्य समय पर, गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप पूरे कराने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।