{"_id":"681a058b58b1821a0e067991","slug":"the-district-agriculture-officer-cancelled-the-shops-license-noida-news-c-23-1-vns1013-61231-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिला कृषि अधिकारी ने दुकान का लाइसेंस किया निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिला कृषि अधिकारी ने दुकान का लाइसेंस किया निरस्त
विज्ञापन
दनकौर। इमलिया गांव निवासी एक किसान की डीएम से की गई शिकायत पर जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार भार्गव ने बिलासपुर स्थित कृषि निवेश केंद्र का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ जांच के आदेश दिए गए है।
किसान यतेंद्र नागर ने बिलासपुर स्थित कृषि निवेश केंद्र से बीज और कीटनाशक दवाइयां खरीदी थीं, जो अंकुरित नहीं हुई। इसका रैपर देखने पर पता चला कि दुकानदार ने एक्सपायरी बीज व कीटनाशक दवाइयां दी थी। जिसकी शिकायत शुक्रवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने डीएम मनीष कुमार वर्मा से की थी। जिस पर जांच करते हुए जिला कृषि अधिकारी विनोद भार्गव ने दुकानदार को दोषी पाया और उसका मंगलवार को लाइसेंस निरस्त करते हुए उसके खिलाफ जांच के आदेश दिए और पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि यदि जल्द उसने बीज व कीटनाशक से संबंधित कागजात पूरे नहीं किए तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई भी की जाएगी।