फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The day passed under the cover of clouds, bright sunshine emerged in the evening

Noida News: बादलों की ओट में बीता दिन, शाम को निकली तेज धूप

Fri, 05 Jun 2026 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
The day passed under the cover of clouds, bright sunshine emerged in the evening
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। शहर में शुक्रवार को मौसम का मिजाज सुबह से ही बदला-बदला नजर आया। सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा, जिससे बारिश की संभावना बनी रही और लोगों को उम्मीद थी कि मौसम और सुहावना होगा। हालांकि दिनभर बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई। शाम होते-होते बादल छंट गए और तेज धूप निकल आई, जिससे हल्की गर्मी का अहसास हुआ।


अधिकतम तापमान में 4 डिग्री से अधिक गिरावट
दिनभर बादलों की मौजूदगी के कारण लोगों को चिलचिलाती धूप और उमस से कुछ राहत मिली। तापमान भी सामान्य से कम दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 4.9 की गिरावट के साथ 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की संभावना कम है। विभाग ने अगले कुछ दिनों तक तेज धूप निकलने और अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed