फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The danger of dengue-malaria increased in the countryside, the death of a young man in Garhi

देहात में डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ा, गढ़ी में युवक की मौत

Sat, 16 Oct 2021 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
The danger of dengue-malaria increased in the countryside, the death of a young man in Garhi
रिंकू भाटी। फाइल फोटो। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा/दादरी/दनकौर। देहात क्षेत्र में बुखार, डेंगू व मलेरिया के मरीजों में तेजी से इजाफा हो रहा है। शनिवार को दादरी के गढ़ी गांव निवासी 23 वर्षीय युवक की बुखार से मौत हो गई। इससे पहले जारचा व दनकौर के नवादा गांव में भी डेंगू के संदिग्ध मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां प्रशासन ने भी अलर्ट होकर एंटी लार्वा का छिड़काव शुरू कर दिया है। दादरी के नगर पालिका परिषद के वार्ड 15 के सभासद सुमित बैसोया ने बताया कि गढ़ी गांव निवासी रिंकू भाटी चार-पांच दिन से बुखार से पीड़ित था। परिजन उसका इलाज एक निजी अस्पताल में करा रहे थे। स्वास्थ्य अधिक खराब होने पर उसे बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर रिंकू की मौत हो गई। रिंकू की नौ महीने पहले शादी हुई थी। वहीं, रिंकू के चचेरे भाई प्रमोद कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी को भी बुखार है। गांव में दर्जनों परिवार बुखार से पीड़ित हैं। इनमें डेंगू-मलेरिया के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। इधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दादरी प्रभारी डॉक्टर सजीव सारस्वत का कहना है कि बुखार से हुई मौत की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

दनकौर के अस्पतालों बेड की किल्लत
दनकौर क्षेत्र में भी बुखार के मरीजों में इजाफा हो रहा है। गुरुदयाल, कृष्णा, दिव्या व सुखामल समेत अन्य अस्पतालों में बेड पूरी तरह भर चुके हैं। मरीजों को यहां से नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद आदि के अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। मामूली बुखार वाले मरीजों को दवाई देकर घर पर आराम करने की सलाह दी जा रही है। अस्पतालों में आने वाले मरीजों के साथ जांच के नाम पर उगाही का खेल शुरू कर दिया गया है। बुखार के मरीजों के प्लेटलेट्स कम बताकर जांच कराने के लिए कहा जा रहा है। इसके एवज में मोटी रकम वसूली जा रही है। कुछ अस्पताल बाहर की लैब से भी जांच कराने का हवाला देकर मरीज से 1200 रुपये तक वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

नहर के समीप एंटी लार्वा का छिड़काव
नवादा गांव में दो लोगों की मौत के बाद नवादा-पीपलका गांव से होकर गुजरने वाली नहर के समीप एंटी लार्वा का छिड़काव शुुरू कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां का सर्वे कर नहर में एंटी लार्वा मिलने की पुष्टि की थी। कलेक्ट्रेट व विकास भवन के समीप भी गड्ढों में पानी जमा है। इसमें मच्छर के लार्वा पनप रहे हैं। इससे सूरजपुर समेत कलक्ट्रेट व विकास भवन में कामकाज के सिलसिले में आने वाले लोगों पर भी डेंगू-मलेरिया का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed