फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The criminal who attacked the police was arrested in an encounter

Noida News: पुलिस पर हमला करने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed, 25 Oct 2023 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 07:56 PM IST
विज्ञापन
The criminal who attacked the police was arrested in an encounter
किशनगढ़ इलाके में पुलिस से मुठभेड़, पैर में गोली
विज्ञापन

-----------
35 से ज्यादा मामले आरोपी के खिलाफ हैं दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अपराध शाखा ने शिव कुंज, झारोदा, बुराड़ी निवासी राजा उर्फ भडक उर्फ वीरा (27) को मुठभेड़ के बाद किशनगढ़ इलाके से गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के खिलाफ 35 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी के कब्जे से अत्याधुनिक स्वचालित पिस्टल और 2 कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी थाना बादली, झज्जर, हरियाणा की पुलिस टीम पर हमले के मामले में वांछित था। पुलिस ने हरियाणा पुलिस को सूचना दे दी है।
अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इंस्पेक्टर रामपाल की टीम को जिम्मा सौंपा गया था। टीम में तैनात एएसआई नरेंद्र को सूचना मिली थी कि राजा किसी जघन्य अपराध को अंजाम देने के लिए वसंत कुंज के रास्ते गुरुग्राम जाएगा और उसके पास हथियार होंगे। इसके बाद डीसीपी अमित गोयल ने एसीपी उमेश बड़थ्वाल की देखरेख में इंस्पेक्टर रामपाल, एसआई मुकेश, एसआई प्रमोद, एएसआई नरेंद्र व हवलदार की टीम ने संजय वन, अरुणा आसफ अली रोड पिकेट पर जांच शुरू की। पुलिस ने बाइक पर आए बदमाश को रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने गोली चला दी। इंस्पेक्टर रामपाल बाल-बाल बचे। बचाव में पुलिस टीम ने भी राजा के दाएं पैर में गोली मारकर दबोच लिया।
विज्ञापन

बादली पुलिस तलाश कर रही थी
आरोपी राजा ने खुलासा किया 19 अक्तूबर को वह दो साथियों के साथ कार में बादली, बहादुरगढ़, हरियाणा जा रहा था। बादली थाने की पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। पुलिसकर्मियों ने कार को रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने कार बैरिकेड में घुसा दी और वहां से भागने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी से चार मामलों को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed