फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The cooler will blow cool air without water.

Noida News: बिना पानी के ठंडी हवा देगा कूलर

Tue, 01 Sep 2026 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
The cooler will blow cool air without water.
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित ईवी इंडिया एक्सपो 2026 में उमड़ी भीड़।
कमरे की हवा को अंदर खींचकर करता है ठंडा, ईवी एक्सपो में बना आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चल रही ईवी इंडिया एक्सपो-2026 में अलग-अलग इलेक्ट्रिक वाहनों और आधुनिक मशीनों की प्रदर्शनी लोगों का ध्यान खींच रही है। इसी बीच बिना पानी के चलने वाला कूलर भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। खास बात यह है कि इस कूलर को चलाने के लिए पानी की जरूरत नहीं पड़ती और इसे आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जा सकता है।


एक्सपो में निजी कंपनी के प्रतिनिधि अमित झा ने बताया कि यह कूलर कमरे की हवा को अंदर खींचता है और फिर ठंडी हवा बाहर छोड़ता है। इसमें सिलिकॉन ब्लोअर लगाया गया है, जो हवा को ठंडा करने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि यह कमरे की नमी को भी कम करता है, जिससे वातावरण अधिक आरामदायक महसूस होता है। प्रदर्शनी में रखा बड़ा मॉडल 70 वाट का है। यह करीब 17 घंटे चलने पर एक यूनिट बिजली की खपत करता है। इसका वजन छह किलोग्राम है और कीमत 8,500 रुपये है। इसे बिजली के साथ इन्वर्टर से भी चलाया जा सकता है। वहीं, कंपनी का छोटा मॉडल 40 वाट का है, जिसे आसानी से उठाकर एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाया जा सकता है। यह करीब 21 घंटे चलने पर एक यूनिट बिजली की खपत करता है। उन्होंने कहा कि कंपनी के उत्पाद मुंबई और हैदराबाद में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed