फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A drain will be constructed near Sirsa for the drainage of rainwater.

Noida News: सिरसा के पास बारिश के पानी की निकासी के लिए बनेगा नाला

Tue, 01 Sep 2026 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
A drain will be constructed near Sirsa for the drainage of rainwater.
सड़क खराब होने से बचाने के लिए करीब 10 करोड़ खर्च करेगा प्राधिकरण
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो में सिरसा रोटरी से टी-प्वाइंट खेरली तक बारिश में सड़क खराब अब नहीं होगी। सड़क को बचाने के लिए करीब 10 करोड़ रुपये खर्च कर नाला यहां जल निकासी के लिए प्राधिकरण बनाएगा। हाल ही में इस सड़क को पीडब्ल्यूडी ने ग्रेनो प्राधिकरण को रखरखाव के लिए हैंडओवर किया है।
अधिकारियों का कहना है कि प्राधिकरण के नए सेक्टर और कई गांव इस सड़क से जुड़ते हैं। ऐसे में पीडब्ल्यूडी ने इस सड़क को हैंडओवर पिछले दिनों प्राधिकरण को कर दिया था। इस सड़क के सुधार का काम भी कांवड़ यात्रा के दौरान प्राधिकरण ने किया लेकिन बारिश ने दोबारा से गड्ढे कर दिए। अब यहां नाला बनाया जाना तय हुआ है जिससे सड़क पर जलभराव नहीं हो। यह नाला काल्डा नहर से गिरधरपुर तक जल निकासी करेगा। सिरसा रोटरी से रामपुर-माजरा लिंक रोड होते हुए खेरली टी-प्वाइंट तक सड़क के दोनों तरफ यह नाला बनाया जाना है।
विज्ञापन

जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह के मुताबिक 9.40 करोड़ रुपये के इस काम के लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगले महीने तक एजेंसी का चयन हो जाएगा। इसके बाद एक साल में नाला निर्माण का काम एजेंसी पूरा करेगी जिससे अगली बारिश से पहले यह नाला उपयोग में आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed