फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The company will not refund the annual fee after the completion

Noida News: अनुबंध अवधि पूरी होने के बाद सालाना शुल्क नहीं लौटाएगी कंपनी

Sat, 13 Sep 2025 07:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 07:44 PM IST
विज्ञापन
The company will not refund the annual fee after the completion
जिला उपभोक्ता आयोग ने शुल्क वापस दिलाने के लिए दायर वाद को खारिज किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। एसी के सालाना रख रखाव अनुबंध की अवधि खत्म होने के बाद कंपनी उसको फ्री में ठीक नहीं करेगी। कंपनी के रख रखाव शुल्क नहीं लौटाने के फैसले को सही ठहराते हुए जिला उपभोक्ता आयोग ने शुल्क वापस दिलाने के लिए दायर वाद को खारिज कर दिया। आयोग के अध्यक्ष अनिल कुमार पुंडीर और सदस्य अंजु शर्मा ने सुनवाई की।



नोएडा के सेक्टर 29 निवासी कर्नल देवेंद्र प्रताप ने 24 अगस्त 2018 को 1.5 टन का एसी 35507 रुपये में खरीदा था। 6715 रुपये देकर 16 सितंबर 2019 से 15 सितंबर 23 तक की अवधि के लिए सालाना रख रखाव अनुबंध किया। 16 अगस्त 2023 को एसी कूलिंग नहीं कर रहा था। इसकी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन कोई सेवा प्रदान नहीं की गई। कंपनी से पैसा वापस करने का अनुरोध किया। कंपनी ने कोई जवाब नहीं दिया। जिला उपभोक्ता आयोग में वाद दायर करके रख रखाव के लिए दी गई धनराशि वापस दिलाने की गुहार लगाई गई। आयोग ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद माना कि एसी का सालाना रख रखाव अनुबंध 16 सितंबर 2019 से 15 सितंबर 2023 तक वैध था। इंजीनियर ने 18 अगस्त को शिकायत पर पहुंचकर जांच करने का प्रयास किया। कमरा बंद होने पर उसको लौटा दिया गया। दूसरी शिकायत 7 अक्तूबर 2023 को दर्ज कराई गई। जो वारंटी अवधि के बाहर की शिकायत थी। इस वजह से वाद को निरस्त किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed