{"_id":"6920b456df4f855a210ab794","slug":"the-bus-from-narnaul-to-khatu-shyam-will-now-depart-at-7-am-na-news-c-196-1-nnl1004-132549-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नारनौल से खाटू श्याम जाने वाली बस अब सुबह 7 बजे होगी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नारनौल से खाटू श्याम जाने वाली बस अब सुबह 7 बजे होगी रवाना
Sat, 22 Nov 2025 12:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो 3नारनौल डिपो पर खड़ी रोडवेज।संवाद
- फोटो : संवाद
नारनौल। नारनौल से खाटू श्याम जाने वाली बस अब सुबह 10 बजे की बजाय सुबह सात बजे रवाना होगी। यह फैसला श्याम भक्तों की मांग पर लिया गया है।
श्रद्धालुओं का कहना था कि जब बस नारनौल से 10 बजे चलती हो तो खाटू श्याम दोपहर 1.30 बजे पहुंचती है। वहीं इस बीच एक से लेकर चार बजे तक खाटू श्याम मंदिर के कपाट बंद रहते हैं। जिसकी वजह से श्याम भक्त इस बस में सफर कर वापस नहीं आ पा रहे थे।
जिसकी वजह से महाप्रबंधक ने यात्रियों की मांग को मानते हुए 21 नवंबर से बस के समय में बदलवा कर दिया है जिससे अब श्याम भक्त इसी दिन बस में जाकर आसानी से खाटू श्याम के दर्शन कर वापस आ सकते हैं।
महाप्रबंधक देवदत्त ने बताया कि 21 नवंबर से 7 बजे नारनौल से खाटू जाने वाली बस रवाना होगी। इसके बाद नांगल चौधरी पहुंचेगी जो कुछ समय ठहराव कर वहां से 7.30 बजे रवाना होगी। इसके बाद 10.30 बजे खाटू श्याम पहुंचेगी। वहां से 12 बजे नारनौल के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
बता दें कि नारनौल डिपो से खाटू श्याम के लिए 17 नवंबर को शुरू की गई थी जो सुबह 10 बजे रवाना होती थी। इसके बाद 10.30 बजे नांगल चौधरी से रवाना होती थी जो 1.30 बजे खाटू श्याम पहुंचती थी। इसके बाद 3.30 बजे खाटू श्याम से नारनौल के लिए रवाना होती थी।
यह रहेगा बस का रूट 9
नारनौल से नांगल चौधरी नए बस स्टैंड से होते हुए लुजोता, शहबाजपुर, दोस्तपुर, दोखेरा, दलपतपुरा रामपुरा, खरकड़ा, पाटन, नीमकाथाना, चला, खंडेला मोड़, पलसाना से खाटू श्याम पहुंचेगी।