{"_id":"68d0610c04b6f4d7dd0f99ea","slug":"the-brilliance-of-gorakhpurs-terracotta-will-be-seen-in-the-trade-show-noida-news-c-23-1-lko1064-75923-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ट्रेड शो में दिखेगी गोरखपुर के टेराकोटा की चमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ट्रेड शो में दिखेगी गोरखपुर के टेराकोटा की चमक
विज्ञापन
हॉल नंबर-10 और 11 में लगाई जाएगी टेराकोटा उत्पादों की प्रदर्शनी
अंकुर त्रिपाठी
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो एंड सेंटर मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में गोरखपुर के उत्पाद टेराकोटा भी नजर आएगा। हॉल नंबर-10 और 11 में टेराकोटा उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इनमें हाथी, घोड़ा, टेबल, लालटेन, झूमर जैसी कई सजावटी कलाकृतियां दिखेंगी। भगवान गणेश और लक्ष्मी की मूर्तियां भी होंगी।
गोरखपुर के औरंगाबाद निवासी लक्ष्मी प्रजापति ने बताया कि ट्रेड शो में वह टीम के साथ पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि टेराकोटा का कारोबार साल दर साल बढ़ता जा रहा रहा है। 200 से अधिक शिल्पकार माल तैयार करने में जुटे हैं। टेराकोटा के उत्पाद बंगलुरू, हैदराबाद, मुंबई, पुणे, दिल्ली, जयपुर, चेन्नई समेत अन्य शहरों में भेजे जाते हैं। यूएस के साथ यूरोप के कई देशों में इसकी मांग बढ़ी है। त्योहार के सीजन में आमदनी कई गुना हो जाती है। ट्रेड शो का इंतजार हर साल रहता है। इसके माध्यम से कई गुना व्यापार बढ़ जाता है।
उन्होंने बताया कि मिट्टी से बनने वाले शिल्प के अंदर अलग प्राकृतिक रंग की चमक दिखती है जो मिट्टी के साथ ही उत्पन्न होती है। गोरखपुर के कई क्षेत्रों में टेराकोटा मिट्टी तालाब में पाई जाती है। इन्हीं मिट्टी से कलाकार टेराकोटा आकृति तैयार करते हैं। इन आकृतियों में विशेष प्रकार का चमकीला रंग नजर आता है। यह रंग मिट्टी में ही नेचुरल तौर पर पाया जाता है।
विज्ञापन
सुविधा नहीं मिलने से निराश दिखे शिल्पकार
लक्ष्मी ने बताया कि सरकार की ओर से इस बार केवल स्टॉल फ्री में दिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले जीआई टैग वालों को खाने से लेकर रहने की व्यवस्था भी दी जाती थी लेकिन इस बार ये सुविधाएं नहीं मिली हैं। इन सुविधाओं के मिलने से शिल्पकारों को काफी मदद मिल जाती थी। उन्होंने बताया कि इस बार जीआई टैग वाले कम ही लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।