{"_id":"69722da052878b4e1c030c04","slug":"the-body-of-a-young-woman-was-found-floating-in-a-canal-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-3455-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रजवाहे में बहता मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रजवाहे में बहता मिला युवती का शव
विज्ञापन
रजवाहे में बहता मिला युवती का शव
युवती की नहीं हुई शिनाख्त, गर्दन के नीचे चोट के निशान पाए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। मुतैना गांव के पास रजवाहे में युवती का शव बहता हुआ मिला है। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं। ग्रामीणों ने नहर में शव बहता हुआ देखकर दनकौर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, महिला की गर्दन के नीचे चोट के निशान पाए गए हैं। शव को देखकर लग रहा है कि बुधवार की देर रात पानी में फेंका गया है। कपड़ों के आधार पर लग रहा है कि वह किसी सिक्योरिटी एजेंसी में काम करती थी। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष है। उसकी पहचान के लिए आसपास की थानों की पुलिस और सोशल मीडिया की भी मदद ली जा रही है।