फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The Badminton National Championship kicks off today.

Noida News: आज होगा बैडमिंटन नेशनल चैंपियनशिप का आगाज

Wed, 30 Sep 2026 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
The Badminton National Championship kicks off today.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-131 स्थित प्रोमेथियस स्कूल में एक से पांच अक्टूबर तक इंटरनेशनल स्कूल्स स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन (आईएसएसओ) बैडमिंटन नेशनल चैंपियनशिप-2026 का आयोजन होगा। पांच दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न स्कूलों से 600 से अधिक छात्र खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
चैंपियनशिप में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक और बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में सिंगल्स, डबल्स और टीम स्पर्धाओं के मुकाबले खेले जाएंगे। देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पदक के लिए कोर्ट पर चुनौती पेश करेंगे।
विज्ञापन

सभी मुकाबले प्रोमेथियस स्कूल परिसर में आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से स्कूली स्तर पर बैडमिंटन प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में भी प्रतियोगिता को लेकर उत्साह है। खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयारियों में जुटे हैं। पांच दिनों तक नोएडा में देशभर के स्कूली खिलाड़ियों के बीच बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed