फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The aunt who became a guardian sold the land of her minor niece for two crores.

Noida News: संरक्षक बनी बुआ ने दो करोड़ में बेची नाबालिग भतीजी की जमीन

Sun, 16 Jul 2023 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
The aunt who became a guardian sold the land of her minor niece for two crores.
संरक्षक बनी बुआ ने दो करोड़ में बेची नाबालिग भतीजी की जमीन
विज्ञापन


पीड़ित की मांग आरोप, पति से बचाने के लिए नाबालिग बेटी के नाम कराई थी जमीन
नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया मुकदमा

संवाद न्यूज एजेंसी
जेवर। नगला भटौना गांव में संरक्षक बनी बुआ ने नाबालिग भतीजी की दो करोड़ जमीन बेच दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस आरोपी महिला मेनका और उसके चाचा अमरपाल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग की मां सोनिया का कहना है कि पति से जमीन बचाने के लिए जमीन बेटी के नाम कराई थी।

न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र में सोनिया ने बताया कि पति के चाल-चलन को देखते हुए वर्ष 2014 में परिजनों ने सारी जमीन बेटी आरती के नाम करा दी। उस वक्त बेटी मात्र तीन साल की थी। ऐसे में सी ब्लॉक, यमुना विहार (दिल्ली) निवासी आरती की बुआ मेनका को बैनामे में जमीन का संरक्षक बना दिया। संरक्षक होने की वजह से मेनका को आरती की संपत्ति की सुरक्षा करनी थी। सोनिया का आरोप है कि बढ़ती कीमत देख मेनका ने 1.56 करोड़ में जमीन यमुना प्राधिकरण को बेच दी। इसमें से आरती के नाम मात्र 18 लाख की एफडी कराई और 1.94 लाख खाते में छोड़कर बाकी रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद मेनका ने नगला भटौना निवासी अपने चाचा अमरपाल के साथ मिलकर आरती की जमीन अन्य लोगों को 53.20 लाख में बेच दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed