{"_id":"6ad60fc38b571ccfdf0538fd","slug":"the-audience-was-moved-by-the-incidents-of-sulochana-sati-grnoida-news-c-491-1-rgh1003-11675-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सुलोचना सती के प्रसंगों से दर्शक भावुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सुलोचना सती के प्रसंगों से दर्शक भावुक
विज्ञापन
फोटो
यमुना सिटी (संवाद)।
जेवर के श्री दुर्गे मंदिर परिसर में चल रही रामलीला में सोमवार को सुलोचना सती, कुंभकर्ण वध और अहिरावण वध के प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को भावुक कर दिया। कलाकारों ने दिखाया कि रावण जैसे राक्षस के परिवार में भी सुलोचना जैसी पतिव्रता नारी हो सकती है। इसके अलावा कुंभकर्ण और रावण के बीच हुए संवाद ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं, अहिरावण वध का भी मंचन हुआ। जेवर के तिरथली गांव में चल रही रामलीला में सोमवार को कुंभकर्ण वध, मेघनाथ वध और सुलोचना सती के प्रसंगों का मंचन किया गया।