फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The area near Noida Airport will also be a confluence of meditation and Vedic teachings.

Noida News: नोएडा एयरपोर्ट के पास ध्यान और वेदों का भी होगा संगम

Thu, 22 Jan 2026 08:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
The area near Noida Airport will also be a confluence of meditation and Vedic teachings.
नोएडा एयरपोर्ट के पास ध्यान और वेदों का भी होगा संगम
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देश पर डिजिटल लाइब्रेरी भी बनाएगा यमुना प्राधिकरण
बायोडायवर्सिटी पार्क बनाए जाने पर भी बनी सहमति, अब तेज होगा काम

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट केवल औद्योगिक विकास के लिए ही पहचान नहीं बनाएगा। इसके नजदीक ध्यान और योग का भी संगम होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औद्योगिक और आवासीय सेक्टरों की जरूरत को देखते हुए यहां एक ध्यान केंद्र और योग केंद्र भी बनाने के लिए कहा है।
इसके अलावा एक डिजिटल लाइब्रेरी भी यहां विकसित की जाएगी। इसके डिजाइन पर प्राधिकरण ने काम शुरू कर दिया है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद ध्यान केंद्र व योग केंद्र की योजना पर सीईओ राकेश कुमार सिंह ने काम शुरू करा दिया है। सीईओ का कहना है कि नोएडा एयरपोर्ट के नजदीकी सेक्टरों में ही इन दोनों केंद्र का विकास किया जाएगा। उद्योगों के साथ आध्यात्म को भी जगह देने के लिए यह योजना बनाई गई है। लोगों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए भी इसकी आवश्यकता यमुना सिटी में रहेगी। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इन दोनों केंद्र को विकसित किया जाएगा। इसकी डिजाइन और संकल्पना पर काम शुरू करा दिया गया है। जल्द ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। इसी तरह डिजिटल लाइब्रेरी का स्वरूप क्या हो? इसका भी डिजाइन अनुभवी एजेंसी के माध्यम से तैयार प्राधिकरण कराएगा।
विज्ञापन

सीईओ ने बताया कि धनौरी वेटलैंड को बायोडायवर्सिटी पार्क के रूप में विकसित किए जाने के प्रस्ताव पर भी मुख्यमंत्री ने सहमति दे दी है। शासन को अब धनौरी को वेटलैंड के रूप में विकसित करने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसके लिए शासनादेश होते ही विकास कार्य भी शुरू करा दिए जाएंगे। अभी बायोडायवर्सिटी पार्क कैसा हो? इसके लिए अनुभवी एजेंसी की चयन प्रक्रिया प्राधिकरण ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेरीटेज सिटी पर आगरा में आज बैठक
राया अर्बन सेंटर में वृंदावन में प्रस्तावित हेरीटेज सिटी पर बैठक आज शुक्रवार को आगरा में होगी। इसकी अध्यक्षता आगरा के मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह करेंगे। मथुरा के डीएम मानवेंद्र प्रताप सिंह के अलावा यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह व अन्य अधिकारी शामिल होंगे। हेरीटेज सिटी का विकास किस तरह हो? इसका खाका इस बैठक में खींचा जाना है। प्रस्तावित महायोजना का भी एक प्रजेंटेशन इस बैठक में होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed