फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   the amenities in the Sector 22-D society remain incomplete

Noida News: 13 साल बाद भी अधूरी हैं सेक्टर 22-डी सोसाइटी की सुविधाएं

Mon, 19 Oct 2026 06:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
the amenities in the Sector 22-D society remain incomplete
- कमर्शियल स्पेस, कम्युनिटी सेंटर और नर्सरी का इंतजार कर रहे निवासी
विज्ञापन

- सुविधाओं के विकसित न होने के कारण सोसाइटी को हो रहा आर्थिक नुकसान

पुनीत कुमार

यमुना सिटी। सेक्टर 22डी स्थित प्राधिकरण की ओर से विकसित हाईराइज सोसाइटी में 13 साल बाद भी स्कीम के तहत प्रस्तावित कमर्शियल स्पेस, कम्युनिटी सेंटर और नर्सरी स्कूल का निर्माण नहीं हो सका है। सोसाइटी निवासियों का कहना है कि आवंटन के समय इन सुविधाओं का वादा किया गया था, लेकिन लंबे समय बाद भी इन्हें विकसित नहीं किया गया है। इसके चलते निवासियों को रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर सामाजिक समारोहों के आयोजन तक में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सोसाइटी निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में कमर्शियल स्पेस नहीं होने के कारण रोजमर्रा की जरूरी चीजें खरीदने के लिए परिसर से बाहर जाना पड़ता है। वहीं, कम्युनिटी सेंटर की सुविधा नहीं होने से सोसाइटी में रहने वाले लोग विभिन्न सामाजिक और पारिवारिक समारोहों का आयोजन परिसर में नहीं कर पाते हैं। नर्सरी स्कूल नहीं होने से छोटे बच्चों की शुरुआती शिक्षा के लिए भी दूसरे विकल्प तलाशने पड़ते हैं। निवासियों का कहना है कि इन समस्याओं को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

-------
सोसाइटी को भी हो रहा आर्थिक नुकसान

निवासियों का कहना है कि कमर्शियल स्पेस और नर्सरी स्कूल विकसित होने से सोसाइटी में आर्थिक गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इनसे होने वाली आय का उपयोग सोसाइटी के विकास और रखरखाव में किया जा सकता है। लेकिन इन सुविधाओं के अभाव में निवासियों को असुविधा होने के साथ सोसाइटी संभावित आर्थिक लाभ से भी वंचित है। निवासियों ने मांग की है कि प्राधिकरण प्रस्तावित सुविधाओं को जल्द विकसित कराए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। सेक्टर 22डी वैल्फेयर ऐसोसियेशन के अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी का कहना है कि सोसाइटी में इन सुविधाओं के न होने के कारण निवासियों को कार्यक्रम का आयोजन करने और रोजमर्रा की चीजों के लिए परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज भी कागज़ों में अटके वादे
योजना में कम्युनिटी सेंटर, कमर्शियल स्पेस और नर्सरी स्कूल का वादा था, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ।
-समर्पित आर्या, निवासी
हमने सुविधाओं को देखते हुए यहां घर लिया था। लेकिन आज भी व्यवस्था कागजों में हैं।
-सौरभ शर्मा, निवासी
- रोज़मर्रा के सामान के लिए हमें बाहर जाना पड़ता है, क्योंकि कमर्शियल स्पेस आज तक नहीं बना।
-धर्मेंद्र तेवतिया, निवासी
- हम प्रशासन से मांग करते हैं कि इन मूलभूत सुविधाओं का काम तुरंत शुरू कराया जाए।
-इंद्र देव यादव, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed