फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The administration honored the meritorious students of the UP board

संशोधित :

Thu, 15 Jun 2023 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
The administration honored the meritorious students of the UP board
फोटो:
विज्ञापन


पुन : संशोधित



प्रशासन ने यूपी बोर्ड के मेधावियों को किया सम्मानित



- 21 छात्र-छात्राओं को दिए गए टैबलेट, 21 हजार का चेक और प्रशस्ति पत्र, कलेक्ट्रेट के सभागार में हुआ आयोजन



माई सिटी रिपोर्टर



ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने 10वीं और 12वीं कक्षा के 21 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। बुधवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी ने मेधावियों को एक-एक टैबलेट, 21 हजार रुपये चेक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। जिलाधिकारी ने मेधावियों को बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 11 बजे पहले लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर के छात्र रचित जैन को भी सम्मानित किया गया। इसके बाद जिले के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें 10वीं और 12वीं कक्षा के टॉप-10 छात्र-छात्राएं शामिल रहे।




अमर उजाला ने भी ईयर बुक व प्रशस्ति पत्र प्रदान

अमर उजाला ने भी मेधावियों को ईयर बुक, पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अमर उजाला की तरफ से जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बच्चों को पुरस्कृत किया। लंबे समय से अमर उजाला लगातार मेधावी बच्चाें को सम्मानित करता रहा है। दोहरा सम्मान पाकर न सिर्फ विद्यार्थी बल्कि उनके अभिभावक भी खुश नजर आ रहे थे।
विज्ञापन




इन छात्रों को किया गया सम्मानित



कक्षा 10: केबीआर पब्लिक इंटर कॉलेज पर्थला खंजरपुर की छात्रा इकरा, रिया कुमारी, निधि तोमर, एसडीएस इंटर कॉलेज नवादा दनकौर की छात्रा आशी व शीतल, गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी शादीपुर स्कूल के छात्र अयान, केसीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज सूरजपुर के छात्र अंशु जायसवाल, छात्रा रिंशू शर्मा, बोध मिशन गर्ल्स हाई स्कूल कलूपुरा जोनचाना के छात्र निकेश और वैदिक इंटर कॉलेज लुहारली के छात्र शुभम कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन




कक्षा 12: वैदिक कन्या इंटर कॉलेज दादरी की छात्रा प्रिया, तन्वी रानी, मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज दादरी की छात्रा प्रिया शर्मा, शिवानी, छात्र सुमित, एसजी पब्लिक इंटर कॉलेज डेरी मच्छा के छात्र अमन कुमार, जनता इंटर कॉलेज रोजा याकूबपुर के छात्र शाहरुख, एसडीके विद्यालय रबूपुरा की छात्रा गुंजन, एसआरएस इंटर कॉलेज खेड़ा धर्मपुरा की छात्रा खुशी, श्री दयानंद इंटर कॉलेज बंबावड़ के छात्र हिमांशु सिंह और डालचंद शर्मा मिथिलेश देवी ज्ञानदीप इंटर कॉलेज रबूपुरा की छात्रा तनु शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed