फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The accused in the gang used to sell stolen phones in Jharkhand, but he did not get any relief.

Noida News: चोरी के फोन झारखंड में बेचता था, गिरोह के आरोपी को नहीं मिली राहत

Mon, 11 May 2026 05:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
The accused in the gang used to sell stolen phones in Jharkhand, but he did not get any relief.
साप्ताहिक बाजारों से फोन चोरी कर उसे राह चलते लोगों को बेच देते थे आरोपी
विज्ञापन

(अदालत से)
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। साप्ताहिक बाजारों से मोबाइल फोन चोरी कर उन्हें झारखंड में सस्ते दामों पर बेचने वाले गिरोह से जुड़े आरोपी शेखर की जमानत अर्जी अदालत ने खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता, बड़ी संख्या में मोबाइल बरामदगी और आरोपी के आपराधिक इतिहास को देखते हुए राहत देने से इन्कार कर दिया।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, मामला थाना फेस-2 से जुड़ा है। अभियोजन के मुताबिक 6 जनवरी 2026 की रात पुलिस टीम ने सेक्टर-80 स्थित सैमसंग तिराहे के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी शेखर और उसके साथियों को गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से 300 रुपये और 80 मोबाइल फोन बरामद होने का दावा किया था।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कथित रूप से स्वीकार किया कि वह नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में लगने वाले साप्ताहिक बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों से लोगों के मोबाइल चोरी करते थे। इसके बाद वे इसे अपने कमरे में जमा कर लेते थे और संख्या अधिक होने पर झारखंड ले जाकर राह चलते लोगों को कम कीमत पर बेच देते थे। गिरफ्तारी के समय आरोपी और उसके साथी मोबाइल फोन लेकर झारखंड जाने की तैयारी में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के अधिवक्ता ने दलील दी कि सह-आरोपी श्याम कुमार राय, प्रदीप, रोहित सैनी और गोविंदा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। अभियोजन के अनुसार आरोपियों के कब्जे से कुल 821 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जो प्रथम दृष्टया एक संगठित गिरोह की गतिविधियों की ओर संकेत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed