फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The AC of the PG running in the society burst and caught fire.

Noida News: सोसाइटी में चल रहे पीजी का एसी फटा, लगी आग

Wed, 20 May 2026 08:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
The AC of the PG running in the society burst and caught fire.
दनकौर की सुपरटेक अपकंट्री सोसाइटी में बुधवार को हुई घटने, कमरे में पढ़ाई कर रहे थे छात्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। यमुना सिटी के सेक्टर-17ए स्थित सुपरटेक अपकंट्री सोसाइटी में चल रहे पीजी के कमरे में बुधवार को एसी फटने से कमरे में आग लग गई। इससे बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई। आग और धुंआ बिल्डिंग में फैल गई। पीजी के कमरे में मौजूद विदेशी छात्र किसी तरह बाहर निकले। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
सोसायटी के बी-1 टावर के फ्लैट-903 में पीजी का संचालन किया जा रहा है। पीजी के एक कमरे में पांच विदेशी छात्र रहते हैं। बुधवार दोपहर वे कमरे में ही थे। उन्होंने एसी चालू किया था। तभी कमरे के एसी में तेज धमाका हुआ और आग लग गई। पूरे कमरे में धुंआ फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके की आवाज सुनते ही छात्र घबराकर कमरे से बाहर भागे। आग तेजी से बढ़ती देख सोसाइटी के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासी नीचे से पानी लेकर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद आग बुझाई गई।
विज्ञापन

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने का आरोप
पीजी में आग लगने के बाद बिल्डिंग के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लोग बाल्टियों में पानी भरकर आग पर फेंकते नजर आए। आग बुझने के बाद सोसाइटी के लोगों ने आरोप लगाया कि बिल्डिंग में अवैध रूप से पीजी का संचालन हो रहा है जिसके कारण सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रबंधन पर भी आरोप लगाया कि बिल्डिंग में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। दनकौर पुलिस ने बताया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed