फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The absconding accused of the gang running fake currency arrested

नकली नोट चलाने वाले गिरोह का फरार आरोपी दबोचा

Fri, 11 Jun 2021 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
The absconding accused of the gang running fake currency arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने नकली नोट चलाने वाले गिरोह के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि अलीगढ़ निवासी अमित कुमार को लेबर चौक के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मामूरा की गली नंबर तीन में किराये पर रहता था। पिछले सप्ताह नकली नोट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपी अमन ने पूछताछ में बताया था कि वह फरमान को 5000 रुपये के नोट देकर 10000 रुपये के नकली नोट लेता था। इसके बाद वह अमित व अन्य साथियों को 100-100 रुपये के नकली नोट देता था। अमित व अन्य इन नकली नोट को छोटी दुकानों, रेहड़ी और खोखे पर चलाते थे। फरार सरगना फरमान की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed