फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The 15th Kirtan Darbar will be held on the 21st at Nalagarh Grain Market.

Noida News: नालागढ़ अनाज मंडी में 21 को सजेगा 15वां कीर्तन दरबार

Fri, 19 Sep 2025 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The 15th Kirtan Darbar will be held on the 21st at Nalagarh Grain Market.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नालागढ़(सोलन)। भाई घनईया सेवा सोसायटी की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वीं शहीदी शताब्दी को समर्पित 15वां कीर्तन दरबार 21 सितंबर को नालागढ़ की अनाज मंडी में करवाया जाएगा। समागम में पंथ के महान कथावाचक संगत को निहाल करेंगे। सोसायटी के अध्यक्ष चरणजीत सिंह, परमजीत ग्रेवाल, महेंद्र सिंह व अजीत सिंह ने बताया कि पंथ का प्रसिद्ध कीर्तनीय जत्था भाई सतनाम सिंह कोहाडका हजूरी रागी दरबार साहिब, भाई गुरविंदर सिंह अमृतसर वाले, भाई हरि सिंह, कथावाचक भाई सरबजीत सिंह लुधियाना वाले, भाई सुखविंद्र सिंह थल्ली कीर्तन दरबार में पहुंचकर संगत को निहाल करेंगे। इसके अलावा समागम के दौरान दस्तार मुकाबला व रक्तदान कैंप भी लगाया जाएगा। इस मौके पर गुरु का लंगर अटूट बरताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed