{"_id":"6abbc8da84a673b47c0d48e4","slug":"testing-for-infectious-diseases-at-child-pgi-to-become-easier-grnoida-news-c-1-noi1095-4778018-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चाइल्ड पीजीआई में संक्रामक रोगों की जांच होगी और आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चाइल्ड पीजीआई में संक्रामक रोगों की जांच होगी और आसान
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई के सूक्ष्मजीव विज्ञान (माइक्रोबायोलॉजी) विभाग के नवनिर्धारित परिसर का मंगलवार को उद्घाटन किया गया। टावर-9 के भूतल पर तैयार इस नवीन परिसर में स्थापित प्रयोगशाला से बच्चों में होने वाले विभिन्न संक्रमणकारी रोगों की सटीक और तुरंत जांच संभव हो सकेगी।
नवीन परिसर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि प्रो. अशोक रतन और संस्थान के निदेशक डॉ. एके सिंह ने किया। प्रो. अशोक रतन ने बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में चाइल्ड पीजीआई के योगदान की सराहना की। संस्थान के निदेशक डॉ. एके सिंह ने कहा कि इससे माइक्रोबायोलॉजी के पोस्ट ग्रेजुएट (एमडी) छात्रों के शिक्षण और शोध कार्यों को भी नई दिशा और आधुनिक संसाधन मिलेंगे।
विभागाध्यक्ष डॉ. सुमी नंदवानी ने कहा कि भविष्य की कार्य योजना के तहत जल्द ही कई और आधुनिक उपकरण प्रयोगशाला में जोड़े जाएंगे। संस्थान के डीन डॉ. डीके सिंह, सीएमएस डॉ. मुकेश जैन, एमएस डॉ. आकाश राज और विभागाध्यक्ष डॉ. सुमी नंदवानी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो