फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Terror Leopard seen on NTPC's Ash Mount last 3 days

एनटीपीसी के ऐश माउंट पर 3 दिन से दिख रहा तेंदुआ, दहशत

Fri, 23 Oct 2020 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Terror Leopard seen on NTPC's Ash Mount last 3 days
एनटीपीसी में दिखा तेंदुआ । - फोटो : Grnoida
एनटीपीसी के ऐश माउंट पर 3 दिन से दिख रहा तेंदुआ, दहशत
विज्ञापन

जारचा। दादरी के एनटीपीसी प्लांट में एक बार फिर लगातार तीन दिन से तेंदुआ देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर तेंदुए का वीडियो वायरल हो रहा है। इससे रात में ड्यूटी करने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान सहित एनटीपीसी कर्मचारी भयभीत हैं। वहीं, वन विभाग की टीम 17 दिन बीतने के बाद भी तेंदुए को पकड़ नहीं सकी है।
बीती 6 अक्टूबर को एनटीपीसी प्लांट में तेंदुआ देखा गया था, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बीते तीन दिन से एक बार फिर तेंदुए को ऐश माउंट में घूमते देखा जा रहा है। सीआईएसएफ की पेट्रोलिंग टीम ने उसका वीडियो बनाकर आला अधिकारियों को अवगत कराया है। साथ ही इसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई है। सीआईएसएफ इंटेलिजेंस विभाग ने बताया कि जवानों ने गाड़ी के अंदर बैठकर तेंदुए का वीडियो बनाया है। सीआईएसएफ के अधिकारी का कहना है कि वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए सक्रिय नहीं है, बस पिंजरा लगाकर शांत है। ऐश माउंट में अभियान चलाया नहीं गया है। अब तेंदुआ आबादी वाले क्षेत्र तक आने लगा है। उन्होंने मांग की है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम को लगातार सर्च अभियान चलाना होगा। सिर्फ पिंजारा लगा देने से तेंदुए को नहीं जा पकड़ा सकता है।
विज्ञापन

धरे रह गए सारे इंतजाम
पूर्व में जब प्लांट में तेंदुआ नजर आया था, तब वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की थी। इसके बाद तीन संदिग्ध जगहों पर पिंजरे लगाए थे। इनमें खाना भी डाला गया था, ताकि तेंदुए को पकड़ा जा सके। इतना ही नहीं, निगरानी रखने के लिए पांच सीसीटीवी कैमरे लगाए भी गए थे और दो से तीन दिन सर्च अभियान चलाया था, लेकिन इसके बाद भी तेंदुआ पकड़ में नहीं आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी राजेश कुमार ने भी प्लांट भ्रमण कर कर्मचारियों को सतर्कता से कार्य करने का सुझाव दिया था। आरोप है कि तेंदुए की गतिविधि शांत होने के बाद वन विभाग ने भी सर्च अभियान बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed