फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ten kg explosives recovered from Abu Yusuf's house

पटाखे बेचने वाले से विस्फोटक खरीदता था अबू यूसुफ, दुकानदार से तीन घंटे पूछताछ

Mon, 24 Aug 2020 01:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 24 Aug 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Ten kg explosives recovered from Abu Yusuf's house
आतंकी के घर से बरामद सामान... - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी मोहम्मद मुस्तकीम खान उर्फ अबू यूसुफ के घर से करीब दस किलो विस्फोटक, आत्मघाती हमले के लिए तैयार की गई जैकेट और बम बनाने का सामान बरामद किया है। उससे अब तक करीब 30 किलो विस्फोटक बरामद हो चुका है। उसने विस्फोटक व अन्य सामान यूपी में उतरौला व आसपास से ही खरीदा था। आरोपी के घर से आईएसआईएस का झंडा भी मिला है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार रात उसके घर में तलाशी ली और 10 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की।

विज्ञापन


स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अबू यूसुफ यूपी में बलरामपुर के उतरौला के गांधी नगर में पटाखे की दुकान चलाने वाले मो. मुबीन से पटाखे खरीदता था। वह 16 से 17 बार में मुबीन की दुकान पर गया। वह मुबीन से पटाखे खरीदता था और उनमें से विस्फोटक निकाल लेता था। इस तरह उसने ढाई से तीन वर्ष में 10 से 12 किलो विस्फोटक इकट्ठा कर लिया था। दिल्ली पुलिस ने मो. मुबीन से करीब ढाई घंटे पूछताछ की है।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों ने अनुसार अबू युसुफ ने मानव बम में इस्तेमाल होने वाली जैकेट पिछली सर्दियों में खरीदी थी। उसने बम बनाने का ज्यादातर समान अपने गांव के आस-पास से ही खरीदता था। दिल्ली पुलिस ने मो. मोबिन के अलावा कई अबू युसूफ के संपर्क में आने वाले करीब दस से ज्यादा लोगों से पूरी रात पूछताछ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से यह मिला सामान
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाह ने बताया कि अबू यूसुफ के घर से नौ से दस किलो विस्फोटक बरामद किया गया है। उसने विस्फोटक को चार अलग-अलग पॉलिथीन में रखा हुआ था। इसके अलावा एक भूरे रंग की और एक नीले रंग की जैकेट बरामद की है। इनका इस्तेमाल फिदायीन हमले के वक्त किया जाता है।


जैकेट से निकाले गए प्रत्येक विस्फोटक को पारदर्शी टेप से लपेटा हुआ था। इसमें विस्फोटक और कार्ड बोर्ड शीटर होती हैं, जिन्हें बॉल बेयरिंग व बिजलों के तारों से चिपकाया जाता है। तीन किलो विस्फोटक रखने वाली एक चमड़े की बेल्ट, पारदर्शी टेप के साथ लिपटे विस्फोटक और बिजली के तारों से युक्त तीन बेलनाकार धातु के बक्से, बॉल बेयरिंग चिपकाए जाने वाले दो बेलनाकार धातु के बक्से, एक लकड़ी का टूटा बॉक्स, आईएसआईएस का झंडा, अलग-अलग तरीके की 30 बॉल बेयरिंग, एक पैकेट, जिसमें 12 छोटे बॉक्स थे, जिनमें बॉल बेयरिंग को रखा जाता है, चार वोल्ट की दो लिथियम बैटरी, नौ वोल्ट की लिथियम बैटरी, धातु के दो बेलनाकार बक्से, एक एम्पीयर मीटर, दो लोहे के ब्लेड, एक तार कटर, दो मोबाइल चार्जर, बिजली के तारों से जुड़ी टेबल अलार्म घड़ी बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed